Bhadohi News: घूंघट वाली महिला पानी टंकी पर चढ़ी, वजह जानकर अधिकारियों के छूटे पसीने

भूमि विवाद को लेकर भदोही जिले में एक महिला पानी टंकी पर चढ़ गई। पानी टंकी पर चढ़ने के बाद महिला आत्महत्या की धमकी देती रही बाद में किसी तरह अधिकारियों द्वारा उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा गया।

Bhadohi News

Bhadohi जिले में जमीनी विवाद से परेशान और अधिकारियों द्वारा सुनवाई न किए जाने से नाराज एक महिला शुक्रवार को पानी टंकी पर चढ़ गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पानी टंकी पर चढ़ने वाली महिला को देखा, उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पानी टंकी से महिला को उतारने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वह घूंघट ओढ़ कर पानी टंकी पर चढ़ने वाली महिला को लेकर तरह-तरह की चर्चा चलती रही।

पड़ोसियों की दबंगई से हुई थी परेशान

पड़ोसियों की दबंगई से हुई थी परेशान

दरअसल भदोही कोतवाली की पिपरिस गांव की रहने वाली सुनीता देवी नामक एक महिला का आरोप है कि गंगापुर नहर के समीप मेडिकल की दुकान चलाते हैं। मेडिकल की दुकान के ऊपर ही बने एक कमरे में महिला कॉस्मेटिक और महिलाओं के सौंदर्य की सामग्री बेचती है। सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके गांव के रहने वाले रमेश चंद्र पटेल द्वारा उनके मेडिकल स्टोर और कॉस्मेटिक की दुकान के सामने जबरन निर्माण कराया जा रहा है। सुनीता ने कहा कि जिस भूमि को रमेश चंद्र पटेल द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है, वह भूमि सुनीता के परिवार की भूमिधरी जमीन है।

अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय

अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय

पीड़िता सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि इस मामले में वह राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के पास भी पहुंच गए शिकायत की। शिकायत करने के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उसे न्याय नहीं दिया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में जब वह नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय के पास शिकायत लेकर पहुंची तो महिला की मदद करने की बजाय नायब तहसीलदार द्वारा महिला को ही धमकी दी गई। महिला ने यह भी कहा कि ऐसे में उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है और उसने पानी की टंकी से कूद कर आत्महत्या करने का मन बना लिया।

काफी देर तक समझाते रहे अधिकारी

काफी देर तक समझाते रहे अधिकारी

महिला के पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन महिला न्याय की गुहार लगाती रही। बाद में पुलिस द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि उक्त जमीन पर कोई भी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। भूमि की पैमाइश कराए जाने के बाद ही कोई भी पक्ष निर्माण कार्य करेगा। अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने के बाद किसी तरह महिला पानी टंकी से नीचे उतरी। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चलती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+