भदोही में जुड़वा बेटियों के दूध में जहर मिलाकर देने के बाद पिता ने भी दी जान, पत्नी की हरकतों से था परेशान
UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। भदोही जनपद में एक पिता ने अपनी जुड़वा बेटियों को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया। बेटियों की मौत हो जाने के बाद पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में तीन मौत से मातम पसरा हुआ है।
Recommended Video
चर्चा है कि मृतक की पत्नी उसे और उसकी बेटियों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पत्नी के गायब होने के बाद उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच शख्स ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

यह पूरा मामला भदोही जनपद के औराई कोतवाली अंतर्गत बेजवा पाही उगापुर का है। पुलिस द्वारा जारी सूचना बताया गया कि गांव का रहने वाला 27 वर्षीय ओमप्रकाश यादव और उसकी दो 14 वर्षीय जुड़वा बेटियों आंशी और प्रियांशी की मौत हुई है। संभावना जताई गई कि उसने दूध में जहर मिलाकर जुड़वा बेटियों को दिया।
बेटियों की मौत हो जाने के बाद उसने घर से करीब 500 मीटर दूर में स्थित एक पेड़ के पास पहुंचा और फिर पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर खुद आत्महत्या कर लिया। इस घटना को उसने रविवार को रात में अंजाम दिया। सोमवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों को इसके बारे में जानकारी हुई।
प्रेमी के साथ भागी थी पत्नी
आसपास के लोगों द्वारा ओमप्रकाश की पत्नी का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी की हरकतों से ओमप्रकाश अक्सर परेशान रहता था। इसी बीच 19 नवंबर को उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई। पत्नी के गायब होने पर उसने काफी खोजबीन की।
खोजबीन के बाद जब पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्द करते हुए विवाहिता की तरह शुरू की थी। इसी बीच ओम प्रकाश को पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ गायब है। इस बात को लेकर वह काफी परेशान था और रविवार की रात में वह आत्मघाती कदम उठा लिया।
फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पिता और उसकी दोनों बेटियाें की लाश को कब्जे में लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications