VIDEO: पत्थर पर नाम को लेकर बीजेपी के सांसद और विधायक में जूतमपैजार
गोरखपुर/संतकबीरनगर। संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और बीजेपी के मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे और चप्पल चलीं। सांसद और विधायक के बीच हुई इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है।

शिलापट्ट में नाम नहीं होने से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, संतकबीरनगर में जिला कार्ययोजना समिति की बैठक चल रही थी। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान सांसद शरद त्रिपाठी शिलापट्ट में नाम न होने के कारण भड़के थे। इसके बाद उनकी बीजेपी के विधायक राकेश सिंह के साथ बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
जमकर लात-घूंसे चले
इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। हंगामे के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद थे। आशुतोष टंडन ही जिला कार्य योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

वीडियो हुआ वायरल
सांसद और विधायक के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह सांसद और विधायक आपस में मारपीट कर रहे हैं। मीडिया और अधिकारियों के सामने ही लात-घूंसे और चप्पलों की बरसात कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications