Sant Kabir Nagar News: निषाद पार्टी के विधायक अनिल त्रिपाठी के खिलाफ गैर जमानती वारंट
Sant Kabir Nagar News: संत कबीर नगर जनपद के मेहदावल विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और उनके पार्टनर आर एन सिंह के विरुद्ध जाति बदलकर जमीन बैनामा कराने के 25 वर्ष पुराने मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अपर जिला व सत्र न्यायाधीश रेप एंड 500 एक्ट गोरखपुर गोविंद मोहन ने धोखाधड़ी चल और अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम की एक मामले में नियत तारीख पर उपस्थित न होने पर वारंट जारी किया है।
अभियोजन पक्ष की सरकारी वकील शैलेश तिवारी ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के दिव्या नगर के वादी मिठाई लाल ने अनिल त्रिपाठी और उनके पार्टनर आरएन सिंह पर जलसाची व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। गोरखपुर न्यायालय में यह विचाराधीन है। इसमें आरोपी पक्ष का बयान होना है। इस मामले में विधायक अनिल त्रिपाठी और आर एन सिंह के अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने समन जारी किया था। पिछली तारीख पर कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था पर आरोपी पक्ष हाजिर नहीं हुआ। इस पर न्यायालय नहीं इसे गंभीरता से लेते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है।

मेंहदावल की विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि परिवार की एक सदस्य का निधन होने के कारण कोर्ट में समय से वह उपस्थित नहीं हो सके। वारंट होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वह न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं। नियत समय पर कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी बात रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications