शादी समारोह की खुशी के बीच मची चीख-पुकार, कॉफी मशीन फटने से 12 से ज्यादा घायल
संतकबीरनगर। यूपी के संतकबीरनगर में शादी समारोह में दुल्हन के दरवाजे पर बारात पहुंची ही थी कि अचानक वहां हादसा हो गया। कॉफी पीने बाराती पहुंचे कि तभी मशीन धमाके के साथ फट गया। इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इन घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया। दो की हालत नाजुक देखते हुए उनको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना संतकबीरनगर ज़िले के दुल्हापार गांव की है। गांव में अब्दुल गनी की बेटी की शादी थी। शादी समारोह में वधू पक्ष बारातियों के स्वागत में लगा हुआ था। बारात आने के बाद उनकी खातिरदारी शुरू हुई।

बाराती कॉफी पीने के लिए मशीन के आसपास जुटे थे। तभी मशीन तेज धमाके के साथ फटा और उसके परखच्चे उड़ गए। शादी की खुशी के बीच अचानक चीख-पुकार मच गई।

मशीन के आसपास खड़े लोग धमाके की चपेट में आ गए। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी मलौली में कराया गया। दो लोगों की गंभीर हालत की वजह से उनको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications