Santkabir Nagar: देर रात घर से गायब प्रेमी युगल का पेड़ से लटकता मिला शव
संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद के बेलवां गांव में सोमवार की सुबह प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता मिला।सुबह ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटकते देखा।उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प
संतकबीरनगर,19सितंबर: संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद के बेलवां गांव में सोमवार की सुबह प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता मिला।सुबह ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटकते देखा।उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।दोनों गोरखपुर के हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं।दोनों रविवार रात से ही घर से लापता थे।पुलिस हत्या व आत्महत्या केे बीच की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।मामले की छानबीन की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के सिंधौली गांव के 17 वर्षीय आंशू पुत्र बाबूलाल और 16 वर्षीय युवती पट्टीदार हैं। दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। कुछ वर्षो से दोनों में प्रेम संबंध हो गया था। चार महीने पहले ही परिजनों को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी हुई थी।वहीं प्रेमिका के पिता राजगीर है। दो भाई दो बहनों में वह बड़ी थी।
चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ हरेंद्र पाठक ने बताया कि शवों को पोस्टमाटर्म हाउस भेज दिया गया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।जल्द ही हत्या व आत्महत्या के बीच की गुत्थी सुलझ जाएगी।
एसपी सोनम कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि प्रेमी युगल का शव एक ही रस्सी के सहारे लटक रहा था।फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल का जांच कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जल्द ही प्रेमी युगल के मौत की वजह सामने आ जाएगी।
संतकबीर नगर जनपद के कोतवाली खलीलाबाद में पिछले एक माह में तीन डबल मर्डर हो चुके हैं।इन घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है।एक ही थाना क्षेत्र में छह हत्या की घटना होने से पुलिसिया कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। बीते 18 अगस्त को खलीलाबाद कोतवाली के इमिलिडीहा गांव में पिता-पुत्र की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या की गई थी। पांच दिन पूर्व कोतवाली कोल्हुआ लकड़ा गांव में नानी और नातिन को जिंदा फूंक दिया गया। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications