Sant Kabir Nagar: न्याय न मिलने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास

संत कबीर नगर में एक दुष्कर्म पीड़िता ने न्याय न मिलने से आहत होकर सोमवार को एसपी कार्यालय पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पीड़िता मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी न होने से आहत थी।

Sant Kabir Nagar News: संत कबीर नगर में एक दुष्कर्म पीड़िता ने न्याय न मिलने से आहत होकर सोमवार को एसपी कार्यालय पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पीड़िता मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी न होने से आहत थी। कार्यालय में मौजूद सिपाहियों ने उसे बचा लिया एंव हिरासत में ले लिया। पीड़िता एक माह से न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर काट रही थी। जब किसी ने नहीं सुनी तब उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया।

santkabir nagar

जानकारी के मुताबिक, खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमारा मैरिज हाल में रिसेप्शनिस्ट के साथ 17 सितंबर को मैरिज हाल के संचालक अब्दुल्लाह ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत होने के बाद भी आरोपी फरार है।

आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता परेशान थी। वह एक माह से सभी उच्च अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। जब वह निराश हो गयी,जब किसी ने उसकी न सुनी तो उसने आत्मदाह करने की सोची और सोमवार को एसपी कार्यालय के सामने उसने आत्मदाह का प्रयास किया।

सीओ खलीलाबाद,अंशुमान मिश्रा ने बताया कि युवती के दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज है। साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+