संभल न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

यूपी पुलिस की महिला सिपाही भी हुई दहेज हत्या की शिकार! जहर देकर मारा

Google Oneindia News

sambhal news, संभल। यूपी के संभल में एक महिला पुलिसकर्मी को जहर देने का मामला सामने आया है। यहां असमोली थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर में रहने वाले ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर पुलिसकर्मी महिला को जहर दे दिया। जिससे बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया। जहां दो दिन बाद महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे। थाने पहुंचकर पति, सास, ससुर, ननद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही और आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।

महिला रामपुर में डायल 100 पर तैनात थी

महिला रामपुर में डायल 100 पर तैनात थी

यह पूरा मामला अमरोहा जिले के थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव का है। जहां अनीता की शादी 2016 में अमर सिंह के बेटे तेजवीर के साथ हुई थी। अनीता उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है। वर्तमान में वह रामपुर में डायल 100 पर ड्यूटी कर रही थी। कुछ माहीने पहले वह छुट्टी लेकर अपने ससुराल में आई हुई थी। उसका पति तेजवीर सीआरपीएफ में है और ड्यूटी नागालैंड में करता है।

ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

जानकारी के मुताबिक शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। एक दिन रविवार को अनीता खाना बना रही थी। इस बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे जहर दे दिया गया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। फिर लोगों की मदद से उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। तबियत में सुधार न होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ससुराल वाले सभी फरार

ससुराल वाले सभी फरार

मौत के बाद मायके पक्ष के लोग असमोली थाने पहुंचे। जहां दहेज की मांग को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पति तेजवीर, ससुर अमर सिंह, सास सर्विता व ननद जोली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है और पुलिस उन्हें खोज रही है।

ये भी पढ़ें- 84 के दंगाइयों को सजा लेकिन गुजरात के दंगाई तो बच निकले: आजम

Comments
English summary
up police woman died after her laws family gave her poison in sambhal
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X