पाक एंकर को मुंहतोड़ जवाब देने वालीं 'तौबा-तौबा गर्ल' निदा अहमद को कांग्रेस का टिकट, संभल से लड़ेंगी चुनाव

लखनऊ, 13 जनवरी: पाकिस्तानी न्यूज एंकर को मुंहतोड़ जवाब देकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आईं तौबा-तौबा गर्ल निदा अहमद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पत्रकारिता के बाद अब न्यूज एंकर निदा अहमद ने राजनीति में एंट्री कर ली है। कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए निदा अहमद को संभल से अपना चेहरा बनाया है।

निदा अहमद को संभल से मिला टिकट

निदा अहमद को संभल से मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी है। 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 50 महिलाओं के भी नाम शामिल हैं। ऐसे में कई ऐसे नए चेहरे हैं, जो राजनीति में पहली बार आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला उम्मीदवारों के नाम खुद पढ़े। इस लिस्ट में पत्रकारिता से राजनीति में आने वालीं निदा अहमद की नाम भी शामिल हैं। ऐसे में जानिए कौन हैं निदा अहमद, जिनको कांग्रेस ने संभल विधानसभा से टिकट दिया है।

हाल ही में की थी पार्टी ज्वाइन

हाल ही में की थी पार्टी ज्वाइन

कई न्यूज चैनल में जिम्मेदारी निभा चुकीं निदा अहमद ने अब पत्रकारिता को बाय बोलकर अब राजनीति के 'रण' में कदम रखा दिया। हाल ही में यूपी कांग्रेस के प्रमुख नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई थी, जिसके बाद गुरुवार को उन्हें संभल सीट से अपना उम्मीदवार भी बना दिया है। अपने करियर की क्राइम रिपोर्टर के तौर पर में शुरुआत करने वाली निदा अहमद दर्जनों बड़े न्यूज चैनल्स का चेहरा रह चुकीं है।

जानिए कौन हैं निदा अहमद?

जानिए कौन हैं निदा अहमद?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जन्मीं निदा अहमद लंबे वक्त से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहीं हैं। वनइंडिया हिंदी से बात करते निदा अहमद ने बताया कि उनके दादा लगातार 25 साल तक संभल के चेयरमैन रहे चुके हैं। वहीं उनके पिता टीचर और मां गृहणी हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी निदा के लिए यह सब कुछ आसान नहीं था। 12वीं के बाद ही शादी हो जाने की वजह से उनकी पढ़ाई बीच में छूट गई, लेकिन उन्होंने हार नही मानी और उनके पति के सपोर्ट के बाद आज वो इस मुकाम पर पहुंचीं है। यहां तक की निदा अहमद को मीडिया इंडस्ट्री में काफी पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।

पाकिस्तानी एंकर को दिया था मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी एंकर को दिया था मुंहतोड़ जवाब

भारत की ओर सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के हटाने बाद बौखलाई पाकिस्तानी मीडिया की न्यूज एंकर को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद निदा अहमद सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में आईं थीं। पाक न्यूज चैनल की करार जवाब देने के बाद उनका नाम सोशल मीडिया पर 'तौबा-तौबा गर्ल' हो गया था। उनकी कई वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+