चेकिंग करती रह गयी पुलिस, 'सेहरा' बांधकर एसपी नेता पहुंचे रामपुर
संभल। मुश्किलों में घिरे रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर पहुंचने का आह्वान किया था। जिसके चलते पुलिस ने रामपुर पहुंचने के सभी मार्गों पर चेकिंग शुरू कर दी थी, जिसके चलते कोई भी सपा नेता रामपुर शहर में प्रवेश न कर सके। ऐसे में संभल जिले के सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने पुलिस की नजरों से बचने का अनोखा तरीका खोज निकाला और सेहरा बांधकर कर दूल्हे के वेष में रामपुर पहुंच गए।

आज़म खान के खिलाफ रामपुर में 82 मुकदमे दर्ज
आजम खान के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से रामपुर पहुंचे का आह्वान किया था। जिसके चलते सपा कार्यकर्ता रामपुर पहुंचे लगे। वहीं, कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलों में पुलिस को नेताओं को रोकने के आदेश दिए, लेकिन संभल में सपा नेताओं के आगे पुलिस फेल हो गयी। सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के दो दिन के दौरे को सफल बनाने में जुट गए हैं। पूरे मंडल से कई नेता और सपा कार्यकर्ता इस काम के लिए यहां पहुंच रहे हैं। दरअसल समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान के खिलाफ रामपुर में 82 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
चेकिंग करती रह गई पुलिस
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने से बचने के लिए संभल सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां फिल्मी स्टाइल में दूल्हा बनकर रामपुर पहुंच गए और पुलिस चेकिंग करती रह गई। यही नहीं उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंच गए और पुलिस को खबर तक नहीं हुई। वहीं, पुलिस ने एसपी नेताओं को रोकने के क्रम में एमएलए इकबाल मुहम्मद और एमपी शफीकुर्रहमान बर्क को चंदौसी क्रॉसिंग पर ही रोक लिया। हालांकि बाद में दोनों को ही रामपुर जाने दिया गया।
जीवनसंगी की तलाश है? भारत मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!