संभल: डबल मर्डर के दोनों आरोपी गिरफ्तार, पांच के खिलाफ केस दर्ज

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी के नेता और उनके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। बता दें, मंगलवार को संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में मनरेगा के तहत बनाई जा रही सड़क को लेकर सपा नेता और उनके बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

sambhal double murder case two accused arrested

बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर शमसोई गांव में समाजवादी पार्टी के नेता छोटे लाल दिवाकर की पत्नी गांव की प्रधान हैं। ऐसे में उनका भी ज्यादातर काम छोटेलाल दिवाकर ही देखते थे। छोटे लाल दिवाकर मंगलवार की सुबह अपने बेटे सुनील दिवाकर के साथ गांव की आबादी के बाहर मनरेगा से बन रही सड़क का जायजा लेने गए थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग वहां पहुंच गए और आगे अपने खेत होने का हवाला देते हुए सड़क निर्माण का काम आगे न बढ़ाने की हिदायत दी। जब छोटे लाल दिवाकर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तब दबंगों ने छोटे लाल दिवाकर की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे सुनील ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन हत्यारों ने उसे भी गिराकर मौत के घाट उतार दिया।

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक और कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे और घटना की जानकारी ली थी। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने कई टीमें गठित की थी। घटना के छह घंटे के अंदर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि डबल मर्डर की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। इस मामले में कुल पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+