सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ सड़कों पर उतरे यूपी के लोग, फूंका पुतला

संभल। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ संभल के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों में उनके खिलाफ जबरदस्त गुस्सा भी दिखाई दे रहा है। इसकी वजह बनी है सोनाक्षी सिन्हा की हाल ही आई नई फिल्म 'खानदानी शफाखाना'। दरअसल, एक रेडियो शो में इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने जातिसूचक टिप्पणी कर दी थी। सोनाक्षी के कमेंट के बाद एक्ट्रेस की आलोचना हुई और उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया। आखिरकार सोनाक्षी ने अपने बयान पर खेद जताया है।

सोनाक्षी सिन्हा का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

सोनाक्षी सिन्हा का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

संभल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को भारतीय वाल्मीकि समाज ने विरोध जताया और सोनाक्षी सिन्हा का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने देश के प्रधानमंत्री तथा कानून मंत्री से ऐसे लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। भारतीय वाल्मीकि समाज के जिला संयोजक रोहित कुमार उर्फ रॉकी वाल्मीकि ने कहा कि जब ऐसे संभ्रांत लोग ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करेंगे तो फिर दूसरे लोग क्यों नहीं। इसलिए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिये।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर मांगी माफी

इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस विवाद को लेकर पोस्ट की है। सोनाक्षी ने अपनी पोस्ट में माफी मांगी है। उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा है, ' वाल्मीकि समाज के प्रति मुझे अत्यंत आदर है और देश की आजादी के प्रति उनके योगदान मुझे गर्व है। हालांकि अनजाने में मेरे द्वारा बोले गए किसी भी शब्द या बात से किसी भी व्यक्ति, समाज या समूह को किसी भी प्रकार की ठेस पहुंची हो, तो मैं नम्रतापूर्वक क्षमा चाहती हूं और आश्वस्त करती हूं कि ऐसा मेरा उद्देश्य बिल्कुल भी नहीं था।'

क्या है फिल्म 'खानदानी शफाखाना'

क्या है फिल्म 'खानदानी शफाखाना'

दो अगस्त 2019 में सिनेमाघरों से प्रदर्शित हुई 'खानदानी शफाखाना' गुप्त रोग और यूनानी दवाओं पर आधारित मनोरंजन फिल्म है। इससे पंजाबी सिंगर बादशाह ने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की है। फिल्म में सेक्स जैसे विषय के बारे में बताया गया है जिस पर खुलकर ज्यादा बात नहीं होती है। ऐसे में फिल्म में बेबी बेदी सिंह को किरदार निभा रही सोनाक्षी सिन्हा को कई परेशानियों को सामना करना पड़ता हैं, क्योंकि नामी हकीम कुलभूषण खरबंदा की भांजी की भूमिका निभा रही बेबी बेदी सिंह को मामा की मौत के बाद उनका 'खानदानी शफाखाना' चलाना पड़ता है। फिल्म में अनु कपूर ने मामा के वकील और वरुण शर्मा सोनाक्षी सिंह के भाई और रैपर बाहशाह मामा के 'खानदानी शफाखाना' क्लिनिक के नियमित​ पेशेंट की भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+