कोल्हू पर पिता को खाना देकर घर लौट रही किशोरी को गन्ने के खेत में खींचा, दुष्कर्म कर भागा
संभल. उत्तर प्रदेश में संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में एक किशोरी का गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया गया। वह किशोरी कोल्हू पर काम कर रहे पिता को खाना देकर घर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में एक शख्स ने उसे पकड़ लिया। वह उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दीं। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने अपने परिजनों को रोते हुए सारी बात बताई।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी शख्स के घरवालों को को थाने बुलाया। बाद में पंचायत बैठाकर मामले को निपटाने का प्रयास किया गया। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि हम पर बेटी से हुई दरिंदगी की वारदात को भुलाने का दवाब बनाया गया। इस बारे में जब थानाध्यक्ष रणवीर सिंह बात की गई तो उन्होंने रेप होने की घटना से ही इनकार कर दिया। रणवीर सिंह ने कहा कि रेप जैसी कोई घटना नहीं हुई। रंजिश के चलते किशोरी ने झूठी सूचना दे दी थी।'
पढ़ें: धान काटने दादी के साथ गई मासूम से दुष्कर्म, दादी ने खेत मालिक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई