Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शर्मनाक: अस्पताल में रखे शव को नोंचते रहे कुत्ते, Video वायरल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में स्वास्थ्य विभाग की शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है।सड़क दुर्घटना में हादसे का शिकार हुई किशोरी के शव को लावारिस छोड़ दिया गया। हद तो तब हो गई जब शव को कुत्ते नोंचने लगे। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो संभल के जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर सुशील कुमार ने मामले की जांच के बात कही है। मामले में अस्पताल के दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Dog eats girl body inside hospital in sambhal video viral

सड़क हादसे में हुई थी किशोरी की मौत

कुत्ते के शव को नोंचने का वीडियो संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय का बताया जा रहा है बता दें, असमोली थाना क्षेत्र में एक दिन पहले सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके शव को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर सफेद चादर से ढके शव को एक कुत्ता नोंचता रहा। इसका किसी ने वीडियो भी बना लिया। इस दौरान न कोई कर्मचारी वहां तक पहुंचा और न शव को किसी सुरक्षित स्थान पर रखा गया। जैसे ही कुत्ते के होने की जानकारी किशोरी के पिता को हुई तो वह भागकर मौके पर पहुंचे और अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक आवारा कुत्ता अस्पताल परिसर में रखे शव को नोंच रहा है। शव को नोंचने की वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी पूरी तरह से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।

सीएमएस ने कही जांच की बात

जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर सुशील कुमार पूरे मामले पर पर्दा डालते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने मामले की जांच के बात भी कही है। बहरहाल, जिस तरह कि यह वीडियो सामने आया है उससे एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। किशोरी के पिता चरण सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में शव की कोई देखभाल नहीं है। इसलिए बेटी के शव को कुत्ते चाट रहे थे। जब वह भाग कर शव के पास पहुंचे तब तक कुत्ता भाग गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+