संभल: नशे में धुत पति ने झगड़े के बाद की परिवार को जलाने की कोशिश, बेटी झुलसी

Sambhal News, संभल। खबर उत्तर प्रदेश के संभल जिले से है, यहां नशेड़ी पिता का खौफनाक चेहरा देखने को मिला है। दरअसल, पत्नी से हुए झगड़े के बाद आपा खोकर नशेड़ी पिता ने अपनी छह वर्षीय बेटी पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया। इससे बच्ची का चेहरा और दोनो हाथ बुरी तरह झुलस गए है। आरोपी ने अपनी पत्नी को भी आग लगाने की कोशिश की, लेकिन वो बच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्ची को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।

A man attempted to burn his wife & daughter alive using petrol

ये घटना संभल जिले के रजाभूड़ गांव की है। सीओ संभल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बबलू और उसकी पत्नी निक्की के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है। बबलू अक्सर शराब के नशे में निक्की के साथ मारपीट करता था। बताया कि बबलू ने पेट्रोल से अपनी बेटी और पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की थी। घटना के दौरान बबलू ने अपनी बेटी पर पेट्रोल उडे़ल दिया और आग लगा दी। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और उसे अस्पताल ले गए।

निक्की ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब बहुत पीता है और उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। बताया कि शुक्रवार को बबलू उसके साथ मारपीट कर रहा था। मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो उन्होंने बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान पति घर में घुसा और बाइक से पेट्रोल निकालकर बालिका पर उड़ेल दिया और जला दिया। महिला का कहना है कि वह बचाने के लिए जब पहुंची, तब तक आग भड़क चुकी थी। किसी तरह से उसने और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

पुलिस के साथ ग्रामीण बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. नीरज गुप्ता ने बताया कि मासूम करीब बीस प्रतिशत झुलस गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। निक्की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+