यूपी: इंस्पेक्टर की पत्नी, देवर और नौकरानी की हत्या, गला रेतकर सिर पर मारा हथौड़ा

Sambhal News, संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी, देवर और घर की नौकरानी की हथौड़े से पीट-पीटक हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने तीनों का गला भी रेत दिया। दो दिन तीनों के शव घर के अंदर पड़े रहे। शुक्रवार की रात रिश्तेदार ने घर के अंदर जाकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दो दिन तक घर में पड़े रहे शव

दो दिन तक घर में पड़े रहे शव

जिला बुलंदशहर के गांव महमूदपुर निवासी स्व. इंस्पेक्टर सत्यपाल की पत्नी संतोष (60) पिछले कई वर्षों से चंदौसी के मोहल्ला तेग बहादुर कालोनी में रहती थी। संतोष अपने देवर केसर (55) व नौकरानी (20) के साथ नए मकान में एक माह पहले शिफ्ट हुई थी। संतोष सिंह का बेटा भी सब इंस्पेक्टर था और उसकी सड़क हादसे में कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बेटी रश्मि व रचना की थी शादी कर दी थी। बड़ी बेटी पिछले दो दिन से अपनी मां संतोष को फोन कर रही थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। ऐसे में रश्मि ने शुक्रवार को अपने रिश्तेदार अनुराग को फोन करके घर भेजा।

रिश्तेदार ने पुलिस को दी सूचना

रिश्तेदार ने पुलिस को दी सूचना

अनुराग जैसे ही संतोष के घर पहुंचे तो तीनों के शव देख उसकी चिख निकल पड़ी। घर में खून के निशान पड़े थे। पास पास में तीनों के शव थे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो लोग घर पहुंचे। वहां देखा तो संतोष, केसर और नौकरानी खून से लथपथ थी। सूचना के बाद आईजी रमित शर्मा, एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी पंकज कुमार पांडेय, सीओ सुदेश कुमार पुलिसबल और फॉरेंसिक विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की जांच के बाद होगी कार्रवाई-आईजी

घटना की जांच के बाद होगी कार्रवाई-आईजी

फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस की मानें अलमारियों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा था। एक हथौड़ा भी घर में पड़ा मिला। माना जा रहा है कि तीनों की हत्या गला रेतकर और हथौड़ों से प्रहार करके की गई है। आईजी रमित शर्मा ने कहा कि हत्या क्यों की गई है, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+