UP News: ‘पत्नी के चरित्र पर था शक’ - भाजपा नेता ने अपने ही मासूम बच्चों और पत्नी को मारी गोली, तीन की मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी को गोली मार दी। इस घटना में बेटी के साथ ही दोनों बेटों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।
घटना सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा की है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और बच्चों के सिर में गोली मारी, जिससे तीनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गंगोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आनन-फानन में घायल पत्नी और बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 11 वर्षीय श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर हालत में बाकी तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 4 साल के देवांश और 6 साल के शिवांश ने दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी नेहा की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
खुद पुलिस को दी वारदात की जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि भाजपा नेता योगेश रोहिला ने खुद पुलिस को फोन कर अपने गुनाह की जानकारी दी।
एसएसपी रोहित साजवान ने बताया कि आरोपी को लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।
पत्नी के चरित्र पर शक बनी हत्या की वजह?
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भाजपा नेता योगेश रोहिला को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर योगेश ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को गोली मार दी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना की असली वजह क्या थी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications