Sonia Saharanpur : जिस ब्लॉक में सफाईकर्मी है पति, वहीं की ब्लॉक प्रमुख बनीं BA पास सोनिया
सहारनपुर, 15 जुलाई: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रहने वाली सोनिया बलियाखेड़ी ब्लॉक का चुनाव जीतकर ब्लॉक प्रमुख बन गई हैं। खास बात यह है कि सोनिया के पति सुनील कुमार इसी क्षेत्र में सफाईकर्मी हैं। सुनील ने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि जिस ब्लॉक क्षेत्र में वह रोज सफाई करते हैं, एक दिन उनकी धर्मपत्नी सोनिया वहीं की ब्लॉक प्रमुख बन जाएंगी। सोनिया का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख के नाते वह गांवों के विकास के लिए काम करेंगी, लेकिन घर तो पति की तनख्वाह से ही चलता है। उनके पति ने भी निर्णय लिया है कि वह नौकरी करते रहेंगे। प्रमुखी तो पांच साल की है, लेकिन नौकरी पूरे 60 साल की।
Recommended Video

बीए पास हैं सोनिया
बता दें, नल्हेडा गुर्जर गांव में रहने वाले सुनील कुमार विकासखंड बलियालखेड़ी में सफाई कर्मचारी के पद पर अपने ही गांव में कार्यरत हैं। सुनील की पत्नी सोनिया ने बीए किया है और वह गृहणी हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीडीसी की सीट आरक्षण की वजह से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित हो गई। ग्रामीणों के कहने पर सफाईकर्मी सुनील कुमार ने बीडीसी सदस्य के लिए अपनी पत्नी सोनिया को चुनाव लड़ाया, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई।

26 साल की सोनिया निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं
ब्लॉक प्रमुख पद भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ तो बीजेपी नेता व जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी ने पढ़ी लिखी सोनिया को बीजेपी की ओर से प्रमुख पद का प्रत्याशी बनवा दिया। नामांकन करने के साथ ही 26 वर्षीय सोनिया निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो गईं।

सोनिया ने कहा- पति करते रहेंगे नौकरी
ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद सोनिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पति सुनील कुमार और परिवार को दिया। सोनिया का कहना है कि उनकी प्राथमिका गांवों का विकास है। वह गांवों के विकास के लिए काम करेंगी। वहीं, पति की नौकरी का लेकर कहा कि वह नौकरी करते रहेंगे, क्यों घर तो पति की तनख्वाह से ही चलता है। सुनील ने भी कहा कि वह अपनी नौकरी नहीं छोड़ेंगे।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications