फ़िल्मी स्टाईल में 'भौकाल' फ़ैलाने के लिए चुना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वीडियो देख ख़ाकी के भी उड़े होश

सहारनपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। जिसमें 1 दर्जन से भी ज्यादा युवक हथियार लहराते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की और 4 लोगों को गिरफ्तार किया

saharanpur social media video viral police arrested boys with illegal arms wants to spread terror

यूपी के सहारनपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। जिसमें 1 दर्जन से भी ज्यादा युवक हथियार लहराते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की और 4 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। बता दें कि यह लड़के वर्चस्व के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने फैलाई 'दहशत'

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने फैलाई 'दहशत'

दरअसल, सहारनपुर जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसे देखकर लगता हैं, कि यह वीडियो किसी चंबल के इलाके का हैं। इस वीडियो में एक दर्जन से भी ज्यादा हथियारबंद नकाबपोश युवक खेत में कदमताल करते देखे जा रहे हैं। वीडियो में हाथों में अवैध असलहे हैं। जिसने भी यह वीडियो देखा वह देखकर दंग रह गया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने भी वायरल वीडियो की पड़ताल की।

ख़ाकी की गिरफ्त चिंदी रहीशजादे, अब खाई हवालात की हवा

ख़ाकी की गिरफ्त चिंदी रहीशजादे, अब खाई हवालात की हवा

वही इस पूरे मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस अधिकारियों ने वीडियो की पड़ताल शुरू की और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कराई। जिसमें चार युवकों की पहचान कर ली गई। जिसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पकड़े गए चारों युवक जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों से वीडियो में इस्तेमाल कई अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही हैं।

गिरोहबंद युवा वीडियो से फैलाते थे ट्ररेर, वर्चस्व की होती थी ज़ंग

गिरोहबंद युवा वीडियो से फैलाते थे ट्ररेर, वर्चस्व की होती थी ज़ंग

एसपी सिटी के मुताबिक पकड़े गए युवकों से पता चला कि क्षेत्र के कुछ युवकों ने छोटे-छोटे गैंग बना रखे हैं। जिनमें वह एक दूसरे पर वर्चस्व दिखाने के लिए हथियारों का प्रदर्शन करते हैं और उसको वीडियो के माध्यम से जाहिर करते हैं। इसी के लिए बकायदा खेतों में जाकर गैंग के सदस्य अपने गिरोह के साथ हथियारों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं ताकि क्षेत्र में उनका वर्चस्व कायम रहे।

Recommended Video

    औरैया : असलहे लेकर डांस करने का वीडियो हुआ वायरल‚ पुलिस ने की कार्रवाई
    युवाओं में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का बढ़ा क्रेज़

    युवाओं में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का बढ़ा क्रेज़

    आज के बदलते दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका हैं। जिसने एंटरटेनमेंट की दुनिया में धमाल मचा रखा हैं। लेकिन ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का लोग गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं। युवाओं में सोशल साइटों पर अवैध हथियारों के साथ रील बनाने का युवाओं में क्रेज़ चल गया हैं। इस तरह की वीडियो बनाकर युवा टेरर पैदा करते हैं और अपना वर्चस्व दिखाने का काम करते हैं। इस तरह के कृत्यों से युवाओं का कैरियर भी बर्बादी की कगार पर पहुंच जाता हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+