किसान महापंचायत में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'अरबपतियों' की मदद के लिए बनाए नए कृषि कानून
saharanpur kisan mahapanchayat: सहारनपुर। सहारनपुर के चिलकाना में आयोजित महापंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि 1955 में, जवाहरलाल नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाया था, लेकिन इस कानून को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया। नए कृषि कानून 'अरबपतियों' की मदद करेंगे। वो (अरबपति) किसानों की उपज का दाम तय करेंगे। उन्होंने कहा कि जो 3 कृषि कानून सरकार ने बनाए हैं, वो राक्षस रूपी कानून हैं जो किसानों को मारना चाहते हैं। पहला कानून भाजपा के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा। दूसरे कानून से मंडिया खत्म हो जाएंगी और इस कानून से आपको उपज का सही दाम नहीं मिल पाएगा। फिर पूंजीपति अपनी मनमर्जी से दाम तय करेंगे और इससे पूरी तरह से जमाखोरी होगी। इससे किसानों की आवाज दबेगी और पूंजीपतियों की आवाज बुलंद होगी।
Recommended Video
पीएम का 56 इंच के सीने में दिल पूंजीपतियों के लिए धड़कता है: प्रियंका
प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी 56 इंच के सीने में दिल पूंजीपतियों के लिए धड़कता है, इनका दिल किसानों के लिए नहीं धड़कता है।
प्रियंका ने कहा, पीएम ने चुनाव से पहले कहा था कि गन्ना का बकाया 15 हजार करोड़ ब्याज के साथ मिलेगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। उन्होंने इन्होंने अपने लिए दो जहाज खरीदे जो 16 हजार करोड़ के हैं वो खरीदे और आपको गन्ने का बकाया नहीं मिला। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी का दिल पूंजीपतियों के लिए धड़कता है, किसानों के लिए नहीं।
'आंदोलनजीवी' कहकर पीएम ने उड़ाया किसानों का मजाक: प्रियंका
प्रियंका ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान का बेटा जवान बनकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा करता है, लेकिन पीएम रोज किसानों का अपमान कर रहे हैं। वे रोज कहते हैं कि ये आतंकवादी हैं। प्रधानमंत्री द्वारा 'आंदोलनजीवी' वाले बयान पर भी प्रियंका ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम किसानों का मजाक उड़ाया है, वो देशभक्त नहीं हो सकता है जो किसान को नहीं समझता।
किसान महापंचायत: सहारनपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, शाकंभरी देवी मंदिर में टेका मत्था