Saharanpur में देवदूत बनकर आए पुलिस वाले, कमरे का दरवाजा तोड़ फंदे पर लटक रहे शख्स की बचाई जान

Saharanpur News: गृह क्लेश के चलते एक युवक ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। लेकिन, ऐन मौके पर देवदूत बनकर आए पुलिसकर्मियों ने शख्स की जान बचा ली। बता दें कि पुलिसकर्मियों ने फिल्मी स्टाइल में दरवाजे में लात मारकर उसे तोड़ दिया और कमरे के अंदर दाखिल हुई।

पुलिसकर्मियों द्वारा युवक की जान बचाने का वीडियो भी सामने आया है ,जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि युवक की पत्नी और बच्चों ने सहारनपुर पुलिस का आभार जताया है। ये मामला गागलहेड़ी थानाक्षेत्र का है। सहारनपुर पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय सुरेश ने गृह क्लेश के चलते मंगलवार को खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।

Saharanpur Police News

इस बात की जानकारी सुरेश की पत्नी ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। क्योंकि, उसे डर था कि सुरेशा ऐसा कदम उठा सकता था। एसपी देहात के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस टीम आनन-फानन में सुरेश के घर पहुंच गई। पहले तो पुलिसकर्मियों ने सुरेश को मानने और दरवाजा खोलवाने की कोशिश की।

देखें वीडियो...

लेकिन, सुरेश ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद कांस्टेबल फहीमुद्दीन और आशीष पंत ने पैर से दरवाजा तोड़ा दिया और समय रहते सुरेश की जान बचा ली। जिस वक्त पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा उस समय वो सीलिंग फैन से लटकने की कोशिश में था। पुलिस की मानें तो सुरेश को बचाने और उससे बात करने के बाद पता चला कि जमीन विवाद को लेकर उसके औऱ उसके बहनोई के बीच विवाद हुआ था।

Recommended Video

    Saharanpur में देवदूत बनकर आए पुलिस वाले, कमरे का दरवाजा तोड़ फंदे पर लटक रहे शख्स की बचाई जान

    जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने सुरेश और उसके साले को थाने बुलाया औऱ दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। साथ ही, पुलिस ने सुरेश को भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने की चेतावनी भी दी गई। तो वहीं, सुरेश की पत्नी औऱ परिवर के अन्य सदस्यों ने पुलिस को धन्यवाद भी दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+