सहारनपुर: 12वीं की छात्रा से गैंगरेप की वारदात, साथ पढ़ने वाले तीन छात्रों पर आरोप

सहारनपुर। लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और सीतापुर के बाद अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सदर बाजार थानाक्षेत्र की है। आरोप है कि छात्रा के साथ में ही पढ़ने वाले तीन छात्रों ने उसका गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो भी बनाया। छात्र इस अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहे थे। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सदर बाजार क्षेत्र में 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

minor girl allegedly misdeeds in Saharanpur case filed

12वीं की छात्रा से साथी छात्रों ने किया गैंगरेप

मामला सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 12वीं की छात्रा के साथ पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों ने ही गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद अश्लील वीडियो भी बनाया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीनों छात्र पीड़िता को बाइक पर लेकर गए थे। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत के मुताबिक, कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता 12वीं की छात्रा है। छात्रा की मां के अनुसार, रविवार को बेटी की क्लास में पढ़ने वाले तीन छात्र अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे इंदिरा कॉलोनी की तरफ से गए थे। तीनों छात्रों ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।

तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध सामने आ रहे हैं। बीते दिनों लखीमपुर खीरी में किशोरी के साथ रेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। गोखरपुर में दो युवकों ने मजदूर की बेटे की अगवा कर उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+