यूपी में व्यापारी की हत्या करके हमलावर ने खुद को भी मार ली गोली, पुलिस को 2 लाशों के साथ मिले खोखा-तमंचा
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में एक व्यापारी की हत्या करने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह सवेरे दो मौतें होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से अवैध तमंचे व कारतूस के खोखा बरामद किए। संवाददाता ने बताया कि थाना फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा छुटमलपुर में सोमवार सुबह किशन सिंह पुत्र प्यारे लाल ने जैसे ही अपनी दुकान का शटर खोला तो दुकान पर बाइक सवार एक व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली किशन सिंह के सीने में मारी गईं।

व्यापारी को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी तमंचे से गोली मार ली। घायल अवस्था में हमलावर को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि हमलावर की पहचान जसबीर के रूप में हुई है। उसके पास अवैध तमंचा था। बहरहाल पुरानी रंजिश होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। अब रंजिश के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कस्बा छुटमलपुर में गौलीबारी से दो लोगों की मौत होने पर क्षेत्र में सनसनी है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मामला रंजिशन प्रतीत हो रहा है। हमलावर थाना रुड़की क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications