Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर विजय जुलूस निकालना पड़ा महंगा, 50 के खिलाफ केस दर्ज
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद चुनाव जीते हैं। इमरान मसूद के चुनाव जीतने के बाद उनके समर्थकों द्वारा जीत का जश्न मनाते हुए रोड पर हुड़दंग देखने को मिला। समर्थकों ने सड़क पर जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस का 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

64542 वोटों से जीते चुनाव
इस लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राघव लखनपाल और इंडिया नेशनल कांग्रेस द्वारा इमरान मसूद को चुनाव मैदान में उतर गया था। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने यहां पर मजीद अली को टिकट दिया था।
मंगलवार को मतगणना के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद 64542 वोट से जीत हासिल किया। इमरान मसूद को कुल 547967 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राघव को 483425 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी को 180353 वोट मिले।
बताया जा रहा है कि सहारनपुर लोकसभा सीट से इमरान मसूद के चुनाव जीतने के बाद उनकी जीत की जानकारी मिलने पर उनके कुछ समर्थकों ने आदर्श आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन किया और सड़क पर बाइक रैली निकालकर विजय जुलूस निकाला।
बाइक रैली में दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए और जमकर नारेबाजी किया। बाइक रैली निकालने और नारेबाजी के चलते सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया।
वीडियो बनाने वाले शख्स ने जब इस सोशल मीडिया पर वायरल किया तो इस मामले में कार्रवाई की मांग उठने लगी। फिलहाल सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मीडिया को बताया गया की वीडियो सामने आने के बाद 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बाइक रैली में शामिल होने और हुड़दंग करने वाले लोगों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications