Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली, गाजियाबाद समेत 14 स्थानों पर CBI ने मारा छापा, निलंबित DSP राजीव ऋषि के घर भी पहुंची टीम

Saharanpur News, सहारनपुर। सीबीआई की टीम ने बुधवार सुबह देवबंद स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी निलंबित डीएसपी राजीव ऋषि के घर पहुंची। बता दें कि राजीव ऋषि को पिछले दिनों सस्पेंड किया गया था, वो भी रिश्वत लेने के आरोप में। इसके साथ सीबीआई की टीम ने 4 अधिकारियों समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी की है।

Recommended Video

    CBI ने अपने ही DSP और Inspector को किया Arrest, 14 ठिकानों पर की छापेमारी | वनइंडिया हिंदी
    CBI raids 14 places including suspended DSP Rajiv Rishis house

    राजीव ऋषि सीबीआई में डीएसपी के पद पर तैनात थे और गाजियाबाद में तैनात थे। रिश्वत लेने के मामले में डीएसपी राजीव ऋषि समेत चार कर्मियों के खिलाफ पिछले दिनों सीबीआई ने केस दर्ज किया था। चारों पर आरोप है कि इन अफसरों ने सीबीआई द्वारा दर्ज बैंक फ्रॉड केस के मामले में फंसी कंपनियों को संवेदनशील गोपनीय जानकारियां मोहैया कराईं थी। जिसके बाद सीबीआई ने डीएसपी राजीव ऋषि को निलंबित किया था।

    डीएसपी राजीव ऋषि और आरके सांगवान, इंस्पेक्टर कपिल धनकड़ और स्टेनो समीर कुमार सिंह पर कार्रवाई हुई थी। सीबीआइ प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया था कि बुधवार को 14 स्थानों पर आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली गई। इनमें दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, मेरठ और कानपुर शामिल हैं।

    सीबीआई की टीम गाजियाबाद स्थित प्रशिक्षण अकादमी में भी छापेमारी की है। इस दौरान सीबीआई ने अकादमी में तैनात राजीव ऋषि के परिसरों की तलाशी ली गई। अकादमी में विदेशी कैडटों को भी प्रशिक्षित किया जाता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+