आचार संहिता के उल्लंघन में पुलिस ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण को हिरासत में लिया, बिगड़ी तबीयत

Saharanpur news, सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण को पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन में हिरासत में ले लिया। हालांकि, तबीयत खराब होने की शिकायत पर उन्हें इलाज के लिए मेरठ भेज दिया गया। विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर भेजी गई।

bhim army chief arrested for violation of model code of conduct

बिना अनु​मति निकाली रैली

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर मंगलवार की दोपहर सैकड़ों समर्थकों के साथ देवबंद क्षेत्र में रैली निकाल रहे थे। आचार संहिता लगने के बाद भी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बिना अनुमति के रैली निकाल रहे थे। इसके बाद पुलिस हिरासत में भीम आर्मी प्रमुख चन्देशेखर की तबीयत बिगड़ गई। यह सूचना मिलने ही उनके समर्थकों के हंगामा ने जोर पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह 15 मार्च को दिल्ली में कांशीराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

bhim army chief arrested for violation of model code of conduct

पुलिस ने हिरासत में लिया, मेरठ इलाज के लिए भेजा

डीएम एके पांडेय ने बताया कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर मंगलवार की दोपहर सैकड़ों समर्थकों के साथ देवबंद क्षेत्र में जुलूस निकाल रहे थे। आचार संहिता लगने के बाद भी वह बिना अनुमति के यह कार्यक्रम कर रहे थे। प्रशासन ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। तबीयत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भेजा दिया है। बता दें, चंद्रशेखर ने अभी हाल में ऐलान किया था कि उनका संगठन लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का समर्थन करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+