जापान में दिखाएंगे कूडो का दम, सागर के तीन खिलाड़ियों का कूडो वर्ल्डकप के लिए चयन
कूडो में राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों गोल्ड झटक चुके सागर के तीन खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सागर का नाम रोशन करेंगे। सागर जिले से तीन गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का जापान में होने वाले कूडो वर्ल्डकप के लिए चयन किया गया है

जापान में आगामी महीने में होने वाली कूडो वर्ल्डकप प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के छोटे से शहर सागर से तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर कूडो में कई गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। अब ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूडो कला का दम दिखाने के लिए तैयार हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में यह कूनो वर्ल्डकप आयोजित किया जाएगा।

कूडो व कराते कोच प्रशिक्षक डाॅ. ऐजाज खान ने बताया कि सागर जिले के तीन कूड़ो लड़ाकों का जापान की टोक्यो में आयोजित होने वाली वर्ल्डकप प्रतियोगिता में चयन हुआ है। ये सागर के लिए गौरव की बात है कि टोक्यो जापान में आयोजित कूडो वर्ल्डकप में सागर की 3 विधानसभाओं सागर, नरयावली एवं सुरखी के 3 खिलाड़ियों जिनमें मोहम्मद सोहेल खान, शैलेन्द्र सिंह कुर्मी और गीतिका पटेल का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के लिए ये खिलाड़ी 9 मई को टोकियो जापान के लिए मुम्बई एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे।
Recommended Video
कोच डाॅ. ऐजाज के अनुसार सोहेल खान अभी तक कूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में 17 स्वर्ण पदक जीत चुके हैं एवं द्वितीय वर्ल्डकप में स्वर्ण पदक जीतकर सागर को गौरान्वित कर चुके हैं। शैलेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में 8 स्वर्ण पदक जीते हैं, वहीं गीतिका पटेल 5 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। तीनों खिलाड़ी माध्यम वर्ग परिवारों से आते हैं। मोहम्मद सोहेल की मां सेवानिवृत पुलिसकर्मी हैं तो गीतिका के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। वहीं शैलेन्द्र सिंह के पिता किसान हैं। तीनो खिलाड़ी खेल परिसर में डॉ. मोहम्मद ऐजाज़ खान से कूडो की ट्रेनिंग ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications