कौन थे 'लाखा बंजारा', जिनके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर में दी जानकारी, पढ़िए खबर
प्रधानमंत्री ने सागर में सामाजिक समरसता के मंच से 'लाखा बंजारे' का नाम लेकर सबको चौंका दिया। आखिर कौन हैं यह लाखा बंजारा जिनके काम और जलसंरक्षण को पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से याद करते हुए उनकी परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया। आइए पहले यह जानते हैं कि पीएम मोदी ने लाखा बंजारा को लेकर क्या कहा?

सागर में लाखा बंजारे के योगदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक समरसता के मंच से कहा कि सागर की पहचान लाखा बंजारा झील से भी है। इस धरती पर लाखा बंजारा जैसे वीर का नाम जुड़ा है। लाखा बंजारा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हम अमृत सरोवर बना रहे हैं। सागर ऐसा जिला है जिसके नाम में तो सागर है ही, इसकी पहचान 400 एकड़ की लाखा बंजारा झील से भी होती है। इस धरती से लाखा बंजारा जैसे वीर का नाम जुड़ा है। लाखा बंजारा ने इतने वर्ष पहले पानी की अहमियत को समझा था, लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश में सरकारें चलाई, उन्होंने गरीबों को पीने का पानी पहुंचाने तक की जरूरत तक नहीं समझी।
Recommended Video
लाखा बंजारा की परंपरा को आगे अमृत सरोवर बना रहे
पीएम ने कहा कि यह काम भी जलजीवन मिशन के जरिए हमारी सरकार जोरों पर कर रही है। आज दलित बस्तिययों,पिछड़े इलाकों, आदिवासी क्षेत्रों में पाइप से पानी पहुंच रहा है। ऐसे ही लाखा बंजारा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर जिले में 75 अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। ये सरोवर आजादी की भावना का प्रतीक ओर समाजिक समरसता का केंद्र बनेंगे।
दिल्ली में रायसीना हिल्स के मालिक थे लाखा बंजारा
इतिहास में सागर की झील का निर्माण कराने वाले बंजारों के सरदार का नाम लाखा बंजारे के रूप में याद किया जाता है। इनका असली नाम लख्खी शाह था, जिनके पिता दिल्ली में उसी रायसीना हिल्स के मालिक थे, जहां आज राष्ट्रपति भवन और संसद भवन मौजूद हैं। लख्खी शाह नमक और रूई का कारोबार करने सैकड़ों बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी और ऊंटगाड़ी से देशभर की यात्राएं करते थे। विदेशों तक उनका कारोबार था। सिख इतिहास में उनका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। इन्हीं लख्खी शाह ने सागर में ऐतिहासिक झील का निर्माण कराया था। इनसे जुड़ी कई किवदंतियां भी प्रचलन में हैं। स्थानीय भाषा में लख्खी शाह को ही लाखा बंजारा संबोधन से पुकारा जाता है, जिनका पीएम मोदी ने मंच से जिक्र किया है।












Click it and Unblock the Notifications