MP: इस हालत में मिली पश्चिम बंगाल की युवतियां, सागर में सेक्स रैकेट का खुलासा
पश्चिमबंगाल सहित देश के अन्य राज्यों से आकर युवतियां सागर में सेक्स रैकेट का हिस्सा बनी हैं। उपनगरीय इलाके मकरोनिया में पुलिस ने रेड मारकर 8 युवतियां और 2 व्यक्त्यिों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल, मणिपुर सहित अन्य राज्यों से पढ़ाई और रोजगार के नाम पर MP के सागर आकर युवतियां देह व्यापार कर रही हैं। उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया के दीनदयाल नगर में गुरुवार को पुलिस ने छापा मारकर 8युवतियों और दो पुरूषों को पकड़ा है। यहां आपत्तिजनक स्थिति में कुछ और लोग थे, जो मौके का फायदा उठाकर दौड़कर भागने में सफल रहे।
Recommended Video
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार लंबे समय से शिकायत के बाद पुलिस ने दी दबिश देकर दीनदयाल नगर में अलग-अलग जगह से 8 युवतियों सहित 2 पुरुष ग्राहकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। मौके पर कुछ और लोग भी थे, लेकिन वे पीछे के दरवाजे से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब 10 पुरूष थे, जिनमें से केवल दो पुलिस गिरफ्त में आए हैं। यह सेक्स रैकेट दीनदयाल नगर नगर, गौर नगर और बड़तुमा स्थित मकानों में संचालित किया जा रहा था।
पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों से आईं, पहले भी पकड़ीं जा चुकीं हैं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मकरोनिया और महिला थाना की संयुक्त टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। सैक्स रैकेट में पकड़े गई युवक-युवतियों में से 4 युवती पश्चिम बंगला की हैं। कुछ स्थानीय भी हैं। बता दें कि गुरुवार को पुलिस ने जिन युवतियों व महिलाओं को पकड़ा है उन पर पहले भी सेक्स रैकेट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। यह इलाका अनैतिक गतिविधियों के लिए बदनाम होता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications