कॉलेज में घुस आया 6 फीट लंबा भयंकर सांप, मची चीख-पुकार, चिल्लाते हुए बाहर भागे स्टूडेंट्स और स्टाफ
सागर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में कक्षाओं में छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे और शिक्षक पढ़ा रहे थे, इसी दौरान बाहर से फुफकारने की आवाज ने ध्यान खींचा तो सबके होश उड़ गए। करीब छह फीट लंबा भयंकर सांप सरसराते हुए कक्षा के सामने से निकलकर आफिस में घुस गया...सांप को देख सभी स्टूडेंट्स लगभग चीखते हुए बाहर की तरफ भागे।

सागर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में जब सांप होने की खबर फैली तो छात्र छात्राओं में हड़कंप मच गया। हर तरफ चीखपुकार मची थी। घटना बुधवार की है। कॉलेज के स्टोर रूम में अलमारी के नीचे स्टाफ ने सांप को देखा। इसके बाद प्रबंधन को सूचित किया और कॉलेज कर्मचारी बाहर आ गए। छात्र-छात्राएं चलती क्लासेस छोड़ बाहर आ गये बमुश्किल प्रबंधन ने छात्र छात्राओं को कंट्रोल किया।
Recommended Video

इसी बीच स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी गई। करीब 15 मिनट में ही स्नेक कैचर वहां पहुंचे और सांप को काबू कर सुरक्षित पकड़ लिया। स्नेक कैचर ने जैसे ही सांप को पकड़ा तो गुस्से में उसने जमकर फुफकार मारी। स्नेक कैचर को सांप को काबू करने में काफी मशक्कत करना पड़ी। जब स्नेक कैचर कॉलेज के गैलरी से बाहर निकले तब विद्यार्थी सांप देखकर चीखने लगे।
घोड़ा पछाड़ प्रजाति का छह फीट लंबा सांप है
अकील बाबा ने बताया कि तहसील क्षेत्र स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में सांप होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया गया है। यह घोड़ापछाड़ प्रजाति का 6 फीट लंबा सांप है। कॉलेज के पीछे पहाड़ियां लगी हुई हैं जो इनका प्राकृतिक आवास है। कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है उमस के कारण सांप खुले में आ जाते हैं। लोग अंधेरे में आवागमन करते समय सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि सर्प को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications