MP News: निर्वाचन आयोग की नई सुविधा, युवा घर बैठे बन सकते हैं वोटर, जानिए क्या है प्रक्रिया
विधानसभा चुनाव 2023 के पहले यदि आप 18 के होने वाले हैं तो बड़ी आसानी से मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर वोटर आईडी बनवा सकते हैं। इसके लिए युवा ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चार तिथियां निर्धारित की गई हैं। 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे भी ऑनलाइन और ऑफलाइन अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा जिन युवाओं ने 17 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, वे भी अग्रिम रूप से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा।
Recommended Video

निर्वाचन कार्यालय से जारी जानकारी अनुसार जिन्होंने 1 जनवरी 2023 से 1 अप्रैल के बीच 18 साल की उम्र पूरी कर ली है और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन दिया था। जिन मतदाताओं का नाम सूची में जुड़ गया है, वे ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in एवं वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कर मोबाइल पर अपना नाम देख सकते /नाम जुड़वा सकते है / संशोधन/ या नाम कटवा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन फॉर्म 6, 7 एवं 8 के माध्यम में भी उक्त नाम जुड़वा सकते है और संशोधन के साथ ही नाम कटवा भी सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications