बुल्डोजर ने बुलेट के साइलेंसरों को किया खामोश, सड़कों पर मचा रहे थे शोर
पुलिस ने बुलेट और अन्य ऐसी बाइक्स जिनमें मोडिफाई साइलेंसर लगे थे, उन पर कार्रवाई कर साइलेंसर जब्त किए थे। बीते रोज लोगों को सबक सिखाने के लिए ऐसे थोकबंद साइलेंसर पर बुल्डोजर चढ़का कुचल दिया गया।

बुल्डोजर का उपयोग अतिक्रमण हटाने में होता है, लेकिन अब इनका उपयोग बाइक के ऐसे मोडिफाई साइलेंसर नष्ट करने में किया जा रहा है, जिनको पुलिस तेज आवाज, धमाके की आवाज या बंदूक के फायर जैसी आवाज निकालकर लोगों को परेशान किया जाता था। पुलिस लाइन में ऐसे 70 साइलेंसर को बुल्डोजर से कुचलवाकर नष्ट किया गया।
सागर में पुलिस ने बीते दिनों अभियान चलाया था। इसमें बिना नंबर, अमानक नंबर एवं मोटर साइकिल के मॉडिफाइ साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर जब्त किए गए थे। यातायात थाना पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बीते रोज ऐसे ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों से 70 साइलेंसर को रोड रोलर से कुचलवाकर नष्ट किया है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: हिन्दू राष्ट्र अभियान चलाने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री को खतरा, "Y" श्रेणी की सुरक्षा दी गई
ऐसे 70 साइलेंसर को सड़क पर एक लाइन में रखकर जमाया गया, फिर इन पर बुल्डोजर (रोड रोलर) चढ़ा दिया गया। चंद मिनट बाद जब रोड रोलर दूसरी तरफ पहुंचा तो ये सभी साइलेंसर पापड़ के जैसे सड़क पर बिछे नजर आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications