19 साल की लड़के ने 70 साल की महिला से दुष्कर्म के बाद यूं खेला खूनी खेल
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में 70 साल की एक महिला से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पड़ोसी युवक ने महिला का दुष्कर्म कर सिर में डंडे से वारकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने राज खुलने के डर से शराब के नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से लथपथ डंडा भी बरामद किया है।

एएसपी राजेश व्यास के मुताबिक बरायठा निवासी 19 वर्षीय सोमदत्त अहिरवार ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म कर डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी युवक को महिला पर शक था कि मृतका के गांव में कुछ लोगों से अवैध संबंध हैं। महिला को सबक सिखाने लिए उसने दु्ष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। महिला घर पर अकेली रहती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी राजेश व्यास ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक को महिला के घर लम्बे समय से आना जाना था। वारदात वाले दिन वह शराब के नशे में धुत था। एएसपी व्यास ने इस बात पर भी चिंता जताई कि सागर जिले में पूर्व में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं कि बुजुर्ग महिला के साथ कम उम्र के युवकों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया गया है। युवकों के इस तरह के गलत कदम समाज के लिए चिंता का विषय है।