Sagar: मालथौन पुलिस का अवैध शराब कांड, खाकी हुई बदनाम, दो निलंबित आरक्षकों को भेजा जेल
मप्र में पुलिस की वर्दी पर आरोप तो खूब लगे, लेकिन सागर में वर्दी दागदार हो गई। अवैध शराब के कारोबार में आरक्षक ऐसे भ्रष्ट हुए कि दो को जेल तक हो गई। इनकी वर्दी उतरना तय है। मामला जिले के मालथौन थाना क्षेत्र का है, जहां पदस्थ दो आरक्षकों ने अधिकारियों में धूल झौंककर अवैध शराब का जखीरा ही गायब कर दिया था।

सागर में अवैध शराब का कारोबार में पुलिस की संलिप्तता उजागर हो रही है। मामला सागर जिले के थाना मालथौन पुलिस का हैं, जहां बीते दिनों भारी मात्रा में पुलिस ने अवैध शराब बरामद की थी। जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी युवक के निर्माणधीन घर के अंदर पुलिस ने ही यह शराब की बड़ी खेप रखवाई थी। इसमें दो आरक्षकों भीकम जाटव, राजू सिकरवार पर आबकारी एक्ट 34/2 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया।
जानकारी अनुसार एसडीओपी खुरई ने वार्ड 7 स्थित चाली पिता रामप्रसाद यादव के निर्माणाधीन घर में छापा मारकर करीब 120 पेटी अवैध शराब जब्त की थी आरोपी को गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था, पुलिस द्वारा आरोपी चाली यादव से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा पुलिस को बताया गया की आरक्षक भीकम जाटव और राजू सिकरवार ने यह कहकर घर के अंदर शराब रखवाई थी कि यह शराब थाना मालथौन की हैं। जिसके बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में निलंबित आरक्षक भीकम जाटव, राजू सिकरवार को आबकारी एक्ट 34/2 के तहत गिरफ्तार खुरई न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
आरक्षकों की एसपी से शिकायत की गई थी
बता दें कि पुलिस आरक्षकों के इस कारनामें की पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई थी। जिसमें नेशनल हाइवे 44 के टोल प्लाजा के समीप 22 और 23 मई की रात अवैध शराब से भरा वाहन पुलिस ने पकड़ कर शराब तस्कर से बड़ी रकम ऐंठकर छोड़ दिया था, शराब को गायब कर दिया गया था। जिसमें पुलिस की सौदाबाजी की शिकायत एसपी सागर के पास पहुंची जिसकी जांच में पुलिस की सौदाबाजी का खुलासा हो गया जांच में यह सामने आया था की अवैध शराब कांठ में घूसखोरी की कुछ पेमंट नगद एवं कुछ राशि ऑनलाइन लेने की बात सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications