Sagar News: हॉस्पिटल में उतारा जा ऑक्सीजन सिलिंडर फटा, चपेट में आए 1 मजदूर की मौत, सागर की घटना से उठे कई सवाल
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के अस्पताल में अजीबों-गरीब घटना हुई। ऑक्सीजन सिलिंडर की खेप उतारते वक्त जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आए एक मजदूर की मौत हो गई। बताया गया कि ऑक्सीजन सिलिंडर ब्लास्ट हुआ।
घटना मकरोनिया स्थित राय हास्पटिल में हुई। अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में सिलिंडर रखे जा रहे थे, तभी एक ऑक्सीजन सिलिंडर जमीन पर गिरा और उसमें जोरदार ब्लास्ट हुआ। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर लोग दौड़े तो एक मजदूर घटना का शिकार हो चुका था। जिसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना स्थल पर करीब आधा सैकड़ा और सिलिंडर रखे हुए थे। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी लोकेंद्र सिन्हा, एसडीएम विजय डेहरिया, सीएसपी केतन अदलक, मकरोनिया थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित अन्य आला अधिकारी पहुंच गए। मृतक का नाम रूपेंद्र कोरी बताया जा रहा है जो मोतीनगर क्षेत्र का रहने वाला था।
हादसा कैसे हुआ, इसका पता लगाने एफएसएल टीम, बम निरोधक दस्ता बुलाया गया, लेकिन अन्य किसी तरह का विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला। एसडीएम विजय डेहरिया का कहना था कि मामले की गंभीरता से जांच करवाई जा रही हैं। जिस जगह से सिलिंडर की खेप आई, उस एजेंसी से बात की जाएगी। सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर भी कई खामियां पाई गई, जिस पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। माना जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर में प्रेशर अधिक बढ़ जाने के कारण ऐसी घटना हुई। वहीं मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications