Sagar News: 'राजनीति के शतरंज पर कई खेल..’, कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल केस में मंत्री गोपाल भार्गव की Post

Sagar News: मध्य प्रदेश में मंत्री गोपाल भार्गव ने पिछले दिनों गढ़ाकोटा में हुए पथराव कांड को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पोस्ट पर विरोधियों को जवाब दिया है जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।

उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा नगर में 18 नवंबर को हुई वाहन तोड़ फोड़ की घटना को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल और उनके सहयोगी मनगढ़ंत आरोप योजनाबद्ध तरीके से रोजाना लगाए जा रहे है, उन्होंने लिखा कि मैं अभी अपनी धार्मिक यात्रा पर पिछले चार दिनों से महाराष्ट्र राज्य में हुए। लेकिन मुझे मेरे शुभ चिंतकों ने बताया कि यह आपके विरोधियों द्वारा महिला को सामने लाकर कराया जा रहा षडयंत्र है।

Sagar News Many games on chess of politics

साथ ही उन्होंने लिखा की में अपने क्षेत्रबासियो ओर प्रदेश वासियों को बांट चाहता हु कि मेरा इन विषयों से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है। लेकिन अभी से मुझे रोकने की साजिश शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि राजनीति के शतरंज पर कई खेल होते है और उनके कई मोहरे होते है कुछ मोहरे यह भी है। साथ ही उन्होंने लिखा की इन साजिशो से मेरा नही बल्कि उन हजारों लोगो का नुकसान होगा जिनकी मैने दिन रात जागकर सेवा की है, आगे आप स्वयं समझदार है।यह लोग चुनाव हारने के बाद दया पात्र बनकर आगे कुछ पदो का सौदा करना चाहते हैं।

आगे उन्होंने लिखा की चुनाव का जो भी परिणाम हो मुझे स्वीकार है परंतु में जीवन के अंतिम समय तक बिना किसी पद के गरीबों की सेवा करता रहूंगा जिसके लिए मुझे कोई अपने मार्ग से भटका नही सकता।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+