Sagar News: 'खटिया की जगह हम पलंग भेज देंगे लेटने', ज्योति पटेल केस में मंत्री गोपाल भार्गव ने किसके लिए कहा?

Sagar News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार सियासी बवाल हर किसी की नाक में दम किए हुए हैं। वोटिंग के पहले फिर बाद में भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे। इसका हिस्सा बन रहे प्रत्याशियों में जिसको देखों उसको जान का खतरा बना हुआ हैं। छतरपुर राजनगर के बाद रहली गढ़ाकोटा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल मामले ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया।

राजनगर से डेरा उठाकर गढ़ाकोटा पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जहां आरोपों की झड़ी लगाईं तो वहीं मंत्री गोपाल भार्गव को भी फ्रंटफूट पर आना ही पड़ा। भार्गव ने कहा कि दिग्विजय सिंह के पास अब कोई काम नहीं बचा है। कहीं खटिया पर लेटेंगे तो कही धरती पर..।

Sagar-News-Minister-Gopal-Bhargava-said-Jyoti-Patel-case

भार्गव ने तंज कसा और कहा कि दिग्विजय छतरपुर से उठकर गढ़ाकोटा आ गए है तो अच्छा है मैंने नया रेस्ट हाउस बनवाया है। कहेंगे तो हम पलंग भेज देंगे। लेकिन जिस तरह की कांग्रेस राजनीति कर रही है, वह ठीक नहीं। भार्गव ने दो दिन पहले हुई घटना पर कांग्रेस की दंगा करवाने की साजिश करार दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि सोशल मीडिया का दुरूपयोग किया जा रहा हैं।

बीजेपी के पक्ष में भारी समर्थन से उपजी हताशा और बोखलाहट का ही यह नतीजा है कि प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस के दिग्विजय जैसे नेता माहौल बिगाड़ने आमादा हैं। भार्गव ने डिमांड की है कि सोशल मीडिया पर सामाजिक द्वेष बढ़ाने और दंगा भड़काने वाली पोस्टों पर पुलिस प्रशासन संज्ञान ले। इंटेलिजेंस विभाग भी इस पूरे षड़यंत्र की जाँच करे कि गाड़ियों में हथियार एवं गोला बारूद किस उद्देश्य से गढ़ाकोटा लाये गए थे।

ये था मामला..
दरअसल मतदान के अगले दिन कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव पोस्ट करते हुए बीजेपी पर हमले और गाड़ियों में तोड़फोड़ के आरोप लगाए थे। ज्योति ने खुद को जान का खतरा बताया था। साथ ही मंत्री गोपाल भार्गव का भी नाम लिया। आग की तरह जब ज्योति का यह वीडियो वायरल हुआ, तो कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी बीजेपी पर प्रहार शुरू कर दिया। अब इस केस में दिग्विजय सिंह की एंट्री ने आग में और घी डालने जैसा काम कर दिया हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+