Sagar News: गढ़ाकोटा में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, आरोपी अरेस्ट
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के पिपरिया में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पिपरिया डिगर्रा निवासी कमलेश बंसल बुधवार रात अपने घर पर था। वह खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने गया। जहां उसकी पत्नी वंदना बंसल भी थी, किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति कमलेश ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी वंदना पर हमला कर दिया। उसने पत्नी की गर्दन में कुल्हाड़ी के बार किए। मृतका के चिल्लाने की आवाज सुन उसकी दहलान में सो रहे मृतका के ससुर और आरोपी के पिता धनीराम दौड़कर कमरे के पास पहुंचे। लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

दरवाजे को धक्का देखकर दरवाजा खोला। जहां देखा कि आरोपी कमलेश कुल्हाड़ी से वंदना की गर्दन पर बार कर रहा था। जैसे ही आरोपी के पिता धनीराम ने उसे रोका तो आरोपी कमलेश कुल्हाड़ी हाथ में लेकर भाग गया। वहीं वंदना के गले में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटनाक्रम की तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। वही आज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी पति कमलेश बंसल के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या की है। प्राथमिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। आरोपी पति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications