Sagar: निगम को राजस्व और टैक्स का चूना लगाने वालों की संपति होगी कुर्क, बकायादारों की सूची सार्वजनिक
प्रदेश में नगरीय निकायों की सेवाएं लेकर करों का भुगतान न करने वालों पर अब नगरीय प्रशासन विभाग सख्त कदम उठा रहा है। सागर नगर निगम ने सागर शहर में ऐसे कई दर्जन बकायादारों की सूची जारी की है, जिन्हें कुर्की के नोटिस दिए हैं

मध्य प्रदेश में अब नगरीय निकायों को चूना लगाने वाले कथित धन्नासेठों से सख्ती से निपटना जाएगा। सागर नगर निगम ने शहर के ऐसे बकायादारों की सूची सार्वजनिक की है, जो कई सालों से निगम की सेवाएं तो ले रहे हैं, लेकिन निगम के हिस्से के राजस्व का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बता दें कि इस सूची में शहर के कई करोड़पति और अरबपति तक शामिल हैं, जो निगम के तमाम प्रयासों के बावजूद टैक्स और अन्य राजस्वों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इन सभी को कुर्की के नोटिस जारी किए गए हैं।
नगर निगम आयुक्त चंद्र शेखर शुक्ला बताया कि निगम सीमा के 48 वार्डों में संपत्तिकर की बकाया राशि जमा कराने के लिए शिविर लगाने, अनाउंसमेंट कराने मुनादी आदि कराने के सख्त निर्देश सभी टैक्स कलेक्टरों को दिए हैं। इस संबंध में स्मार्ट सिटी कार्यालय में सोमवार को नगर निगम के टैक्स कलेक्टरों के साथ आयोजित बैठक में सभी 48 वार्डों में बकाया संपत्तिकर राशि की वार्ड वार समीक्षा की गई हैं। इस दौरान जिन वार्डों केटैक्स कलेक्टरों ने कम वसूली की है। उनके खिलाफ इनक्रीमेंट रोकने व निलंबन जैसी कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त ने बताया कि करों की वसूली से जो फंड आता है, उससे शहर विकास के कार्यों को करने में मदद मिलती है। शहर में ऐसे बकायादार जो बार-बार नोटिस देने के बाद भी संपत्तिकर नहीं भर रहे हैं, उनको तत्काल कुर्की वारंट जारी कर एक सप्ताह में उनकी चल-अचल सम्पत्ति की कुर्की कराने की कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। टीम को आवश्यकता पड़ने पर महिला अधिकारीयों को भी नियुक्त कर सम्पत्तिकर वसूली में तेजी लाई जाएगी। ।
Recommended Video
यह है निगम के बड़े बकायादार, इनकी चल-अचल सम्पत्ति होगी कुर्क
कटरा वार्ड में अग्रवाल धर्मशाला 7,95,236/- बकाया, बक्फ बोर्ड, हरिसिंह गौर वार्ड में मोहिनी सुशील कुमार, माला मोहिनी, जवाहर गंज वार्ड में सरस्वती वाचनालय ट्रस्ट 9,71,339/- बकाया, तारणतरण ट्रस्ट जैन मंदिर 11,27,238/- बकाया, ऊषा द्वारका अग्रवाल 70,379/- बकाया, राजेश मदनमोहन केशरवानी 62,149/-बकाया, मोतीलाल किशनलाल चौरसिया 43332/- बकाया, महादेव गौरीशंकर केशरवानी 43332/- बकाया, सीताराम रज्जन लाल चौरसिया 47577/- बकाया, परकोटा वार्ड में यूशुफ अली कॉम्प्लेक्स 3,13,029/- बकाया, जगदीश तिवारी 1,42,000/-बकाया, राधाकृष्ण गिरधारीलाल नाथूराम चौरसिया ट्रस्ट 48270/- बकाया, तिली वार्ड में सुरेश रामशिरोमणि शुक्ला 34095/- बकाया, हरिचरण पन्नालाल झा 23214/- बकाया, विनयकुमार रामनारायण चौबे 16602/-बकाया, राजेंद्र कुमार राजोरिया 17445/-बकाया, दुर्गा/मनोज कुमार कपूरचंद जैन 17509/- बकाया, खुमान लाला राम यादव 12286/- बकाया, मधुकर शाह वार्ड में सत्य बाबा / सुभाष बाबा 26506/- बकाया, तखत सिंह हरिसिंह 31692/- बकाया, शास्त्री वार्ड में राजेश रतनलाल साहू 1,38,012/- बकाया, चंद्रेश कुमार प्रेमचंद जैन 93,347/- बकाया, ज्योति /राजेश सोनी 47780/- बकाया, अनुज कुमार राकेश जैन 50,165/- बकाया, बाबूलाल हजारी लाल साहू 86,023/- बकाया, गोपलगंज वार्ड में जुगलकिशोर सेन 64,429/- बकाया, संतोष कुमार अनिलकुमार/गोविन्द प्रसाद श्रीवास्तव 30,160/- बकाया, रामसेवक/ गणेशप्रसाद शर्मा 35347/- बकाया, आनंद कुमार अंविका प्रसाद चौबे 44686/- बकाया, भगवानगंज वार्ड में विकास वीरसिंह राठौर, राधेलाल माहेश्वरि 1,22,000/- बकाया, शिवरानी केशरवानी हर्षित बैल्डिंग, शिवाजी वार्ड में जगदीश रतनलाल साहू 24085/- बकाया, सुनीता राजेंद्र दुबे 30088/- बकाया, वृंदावन वार्ड में मदनगोपल वृंदावन नगाईच 79894/- बकाया, ताराचंद सुखलाल जैन 77096/- बकाया, संतोष कंन्छेदीलाल तिवारी 55950/- बकाया, आशीष हरिचरण चौरसिया 26550/- बकाया, सुभाषनगर वार्ड में लीना/हेमचंद /जितेन्द्र जैन 1,65,603/- बकाया, कोमल प्रसाद गंगाप्रसाद गोरेलाल एवं छोटीबाई 1,44,844/- बकाया, योगेश्वर विद्यालय शिक्षा समिति 1,05,221/-बकाया, हेमचंद/कोमलचंद जैन 60,447/- बकाया, भगतसिंह वार्ड में पुरषोत्तम भाई जेठा भाई 1,37,567/- बकाया, बोस्की मिश्रा अमित मिश्रा 100628/- बकाया, विनीता विजयकुमार केशरवानी 90992/- बकाया, अनिल कुमार लक्ष्मीचंद केशरवानी 90,905/- बकाया, अब्दुल हजीज अब्दुल सलाम शेर अली 74494/- बकाया, बीहरीलाल सुमन्त साहू 67383/- बकाया, इतवारी वार्ड में महताबसिंह परमानंद जगमोहन दांगी 34634/-, मदरो चेला सितारा, धर्मचंद कुंदन लाल जैन, अली मु नूर मुहम्मद, लाजपत पुरा वार्ड में चंद्रकांता रूप ठाकुर महावत सिंह 79512/- बकाया, राजीवनगर वार्ड में सेठ भगवान दास सोभालाल जैन 225000/- बकाया, राजकुमार जैन 117000/- बकाया, मोहनलाल गुप्ता 45000/-, कृष्णाबाई स्व शंकरलाल शुक्ला 35000/-, गणेशीबाई रामप्रसाद शर्मा, रूप नारायण प्रेमलता साहू 38000/-, देवेंद्र पेट्रोल पंप फर्म पर 3,22,215/-रुपए राशि बकाया है। इन सभी को चल-अचल संपति कुर्की के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी सम्पत्ति कर नहीं जमा कराया गया है तो ऐसे सभी बकायादारों की संपति कुर्की वारंट के माध्यम से कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications