Sagar: 'वसूली' में फिसड्डी, नगर निगम के 45 टैक्स कलेक्टर्स को नोटिस, दो-दो वेतनवृद्धि रुकेगी
सागर नगर निगम के वार्डों में वसूली में फिसड्डी साबित होने पर आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने 45 टैक्स कलेक्टरों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में टैक्स कलेक्टरों की दो-दो वेतनवृद्धियां रोकने की चेतावनी दी गई है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधीन सागर नगर निगम प्रशासन शहर के 48 वार्डों से विभिन्न तरह के करों, टैक्स व अन्य राजस्य की वसूली में फिसड्डी साबित हो रहा है। मार्च एंडिंग के समय में प्रशासन का तनाव बढ़ा तो नगर निगम आयुक्त ने निगम के टैक्स कलेक्टरों को फटकार लगाते हुए वसूली करने के निर्देश तो दिए ही साथ ही 48 वार्ड में से 45 वार्ड के टैक्स कलेक्टर्स को दो-दो वेतनवृद्धियां रोकने नोटिस भी थमा दिए हैं।
जानकारी अनुसार नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा राजस्व विभाग के तहत बकाया करों की वसूली की समीक्षा लेकर 50 प्रतिशत से कम वसूली लाने वाले कर संग्राहकों और राजस्व निरीक्षकों को चेतावनी दी है। अगर उनके द्वारा 10 मार्च तक 50 प्रतिशत से कम वसूली की गई तो संबंधित कर संग्राहक सहित संबंधित वार्डोंं के राजस्व निरीक्षकों की दो वेतनवृद्धियां रोकी जाएंगी। वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए निगमायुक्त चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा निगम के ऐसे बड़े बकायादारों को कुर्की के नोटिस दिए गए हैं। निगम आयुक्त ली गई सभी कर संग्राहकों की बैठक में वार्डवार वसूली कार्य की समीक्षा के दौरान केवल 3 कर संग्राहकों जिनमें रमाकांत मिश्रा, विकास उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश चौरसिया को छोड़कर बाकी टैक्स कलेक्टर की वसूली 50 प्रतिशत से कम पाए जाने पर उन्हें 10 मार्च तक 50 प्रतिशत से अधिक वसूली लाने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications