Sagar News: दुल्हन ने वरमाला डाली और मंडप में पहुंच गई पुलिस, फिर बैरंग लौटा दुल्हा और बाराती
सागर में धूमधाम से बारात लगने और उसके बाद वरमाला भी हो चुकी थी, इसी दौरान पुलिस की विशेष किशोर इकाई व चाइल्ड लाइन की टीम पहुंच गई। दुल्हन नाबालिग थी। पुलिस कार्रवाई के बाद बारात बैरंग ही लौटी

सागर इलाके में नाबालिग विवाह के मामले लगातार सामने आ रहे हैंं। चार दिन पहले एक दिन में 7 नाबालिग शादियां रुकवाने के बाद बीते रोज फिर पुलिस ने जिले में कार्रवाई करते हुए 5 नाबालिग लड़कियों की शादियां रुकवाई हैं। एक जगह तो वरमाला तक हो चुकी थी, इसी दौरान पुलिस मंडप में पहुंच गई। लड़की की उम्र 16 साल थी, सो बारात को बिना दुल्हन के बैरंग ही लौटना पड़ा।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सूचना मिली थी कि सुरखी में लोधी समाज में नाबालिग विवाह कराया जा रहा है। रात 12 बजे सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। वहां बारात लगने के बाद वरमाला के बाद चढ़ावा भी चढ़ चुका था। सातफेरों के पहले पुलिस को देख हड़कंप मच गया। लड़की के दस्तावेज देखे तो उम्र महज 16 साल निकली। पुलिस की काफी समझाइश के बाद बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटाया गया। इधर लड़की शादी की जिद पर अड़ गई थी।
Recommended Video

दूल्हे के परिजन को पता ही नहीं था दुल्हन नाबालिग है
वरपक्ष को पता ही नहीं था कि वह नाबालिग है। इसके ठीक पहले दिन में दो शादियां जिनमें गढ़ाकोटा की लड़की के मां-बाप जैसीनगर के एक गांव में बुआ के घर से शादी कर रहे थे, जिसकी लड़की की उम्र 16 साल थी। यहां लड़की की मर्जी के विपरती मां-बाप उसके हाथ पीले करना चाह रहे थे। इसी प्रकार बरौदा गांव में लड़की की उम्र 15 साल छह महीने ही निकली। यहां भी दोनों शादियां रुकवाई गईं हैं। ठीक एक दिन पहले ही 2 और शादियां जिनमें लड़की नाबालिग थी, वे भी रुकवाईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications