Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Modi ने हृदयरोग, गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा गरीब तबके तक पहुंचाई: भूपेन्द्र सिंह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के गरीबों को अच्छा और सस्ता उपचार उपलब्ध कराने में एतिहासिक और परिवर्तनकारी योजनाएं आरंभ की हैं जिनकी कल्पना तक कांग्रेस के शासनकाल में नहीं की गई थी। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यहां खुरई विधानसभा क्षेत्र के 25181 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री श्री सिंह की उपस्थिति में शहडोल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ओजस्वी उद्बोधन का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से बड़ी स्क्रीन पर सुना गया।

sagar_गरीबों को निःशुल्क उपचार पीएम मोदी की देनः भूपेन्द्र सिंह

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी एक करोड़ आयुष्मान कार्ड के वितरण समारोह में हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र के 25181 आयुष्मान हितग्राहियों को आज से नया लेमीनेटेड, फोटो युक्त आयुष्मान वितरण किया जा रहा है। इसमें 5 लाख तक के नि:शुल्क उपचार की सुविधा कार्डधारक को मिलती है। इस निशुल्क उपचार में अधिकांश ऐसी गंभीर बीमारियों का भी उपचार शामिल है जिसके खर्च में मरीजों को बड़ी आर्थिक परेशानियां उठाना पड़ती थी। मंत्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी और संवेदनशील सोच का परिणाम है कि हृदयरोग तथा विभिन्न बीमारियों में उपयोगी उपकरण व दवाइयों की मनमानी कीमतों पर नियंत्रण करके इन्हें गरीब तबके की पहुंच में लाया जा सका। हर जिले में मेडीकल कालेज, हर प्रदेश में एम्स खोले जा रहे हैं। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने के विषय में कांग्रेसी सरकारों ने कभी पहल नहीं की थी जिन पर काम करके प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की 140 करोड़ की आबादी को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी दस जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश के गरीबों को 5 रु में भरपेट भोजन की पं दीनदयाल थाली योजना की शुरुआत करेंगे। मालथौन नगर परिषद में भी गरीब जरूरतमंदों को 10 जुलाई से 5 रुपए में दीनदयाल थाली के द्वारा भरपेट भोजन उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। इस योजना के आरंभिक चरण में ही मालथौन नगर परिषद को इस योजना में शामिल किया गया है। इसी दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा लाड़ली बहनों के खातों में एक हजार रुपए की दूसरी किस्त डाली जाएगी। मंत्री सिंह ने कहा कि मालथौन में 2500 आवासीय पट्टों का वितरण कार्यक्रम अगले हफ्ते होगा। ये पट्टे पूरी तरह नि:शुल्क होंगे।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि शहडोल जिले के अनुसूचित जाति समाज बाहुल एक गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी बंधुओं के बीच खटिया पर बैठ कर कोदों कुटकी का पारंपरिक भोजन ग्रहण किया। प्रधानमंत्री ने ज्वार, बाजारा, कोदों, कुटकी, रागी जैसे प्राचीन भोजन के उत्पादन, उपयोग और विपणन को बढ़ावा दे कर देश की बड़ी आबादी के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ी पहल की है। यह योग के प्रचलन के बाद दूसरी बड़ी पहल है जिससे स्वास्थ्य के साथ देश के ग्रामीण समाज की अर्थव्यवस्था में भी योगदान होगा। मंत्री सिंह ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया जैसा गंभीर रोग हमारे क्षेत्र में नहीं पाया जाता, लेकिन प्रदेश के कुछ अनुसूचित जाति क्षेत्रों में इस रोग को खत्म करने की पहल प्रधानमंत्री मोदी ने अभियान चला कर की है। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. नीना गिडियन ने सिकल सेल बीमारी की जानकारी दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+