Sagar News: महापौर प्रतिनिधि के डायलाग से भड़का किन्नर समाज, माफी मांगे नहीं तो खिलाफ में चुनाव लड़ेंगे

महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने डेयरी संचालकों की बात से तैश में आकर बोल दिया कि निगम में अब कोई कमला किन्नर महापौर नहीं हैं, अब यहां मर्द महापौर है, जिसका लोहे का सीना है...इस डायलाग से किन्नर समाज आहत हो गया।

Sagar महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी और किन्नर समाज आमने-सामने

डेयरी विस्थापन पर को लेकर बीच सड़क पर डेयरी संचालकों से बातचीत के दौरान महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी के एक डायलॉग से किन्नर समाज भड़क गया। किन्नरों की मुखिया किरण किन्नर ने वीडियो जारी कर माफी मांगने की शर्त रख थी, उन्होंने महापौर को चेतावनी तक दे डाली की यदि माफी नहीं मांगी तो पूरा किन्नर समाज सड़क पर उतरकर विरोध करेगा और चुनाव में भी उतरेगा।

सागर में डेयरी विस्थापन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा दी गई डेड लाइन 15 मई खत्म होने के बाद बीते रोज जिला प्रशासन और निगम प्रशासन सहित महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवाी ने एक डायलॉग मार​​ दिया। दरअसल डेयरी संचालकों ने कहा कि यदि जबरन उन्हें विस्थपित किया गया तो वे अपने सारे मवेशी निगम में ले जाकर भर देंगे। गहमा गहमी के बीच डॉ. सुशील तिवारी तैश में आ गए और कह गए कि हम लौह पुरूष हैं, लोहे का सीना है। निगम में कोई किन्नर कमला महापौर नहीं हैं, अब महापौर मर्द हैं, जिन्हें आना हैं आएं, उनका अच्छे तरीके से स्वागत किया जाएगा...

किन्नर समाज आहत, मुखिया बोलीं माफी मांगे
डॉ. सुशील तिवारी के कमला किन्नर महापौर के डायलॉग को लेकर ​पूरा किन्नर समाज आहत हो गया। पूर्व महापौर व किन्नरों की मुखिया रहीं कमला बुआ की उत्तराधिकारी किन्नर किरण ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अब कमला बुआ इस दुनिया में नहीं हैं, तिवारीजी को इस तरह गलत तरीके से उनका नाम नहीं उछालना चाहिए था, वे जनता से चुनी महापौर थीं और बेहतर काम किया था। ​सुशील तिवारी को माफी मांगनी होगी। माफी नहीं मांगेगे तो हम भविष्य में उनके खिलाफ किन्नर समाज से प्रत्याशी उतारकर चुनौती देंगे, मैं खुद उनके खिलाफ चुनाव लडूंगी।

Recommended Video

      सड़क की 'महारानी' से लेकर 'रजिया बाई' तक, इन फिल्मी किन्नरों ने बांध दिया था समा.

      आशाराम बाबू ने भी किन्नरों पर टिप्पणी की थी, अब जेल में हैं
      किरण किन्नर मुखिया इतने पर ही नहीं रूकीं। उन्होंने आशाराम बापू का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय मंच से आशाराम ने भी किन्नरों का मजाक उड़ाया था, ऐसे ही ​कुछ अपशब्द कहे थे, हमने और हमारी समाज ने उनके पैर तक पड़वाकर माफी मंगवा ली थी, वे अपने किए और कहे का जेल में खामियाजा भुगत रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+