फर्जी बेवसीरिज देखी और तैयार कर दिए नकली नोट, दो गिरफ्तार
पुलिस ने सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शनीचरी इलाके में घेराबंदी कर रात में उठाया था। ये लोग 50 और 100 के नकली नोट छापते थे। नोट छापने का पेपर भी मिला है।
मप्र के सागर में नकली नोटों के चनल की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने लंबी पड़ताल के बाद कार्रवाई करते हुए दो युवकों को शनीचरी इलाके से देर रात हिरासत में लिया है। इनमें एक युवक अहमदाबाद से कुछ समय पहले ही सागर आया था। इनके पास से जाली नोट, प्रिंटर और नोट छापने के लिए उपयोग किया जाने वाला कागज बरामद हुआ है।
सागर में मोतीनगर थाना पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए शनीचरी इलाके से नकली नोट छापने और बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के नामों का खुलासा फिलहाल पुलिस ने नहीं किया है। हालांकि पकड़े गए दोनों आरोप मुस्लिम हैं और एक व्यक्ति पूर्व में गोकशी में भी पकड़ा जा चुका है।

बेवसीरिज से आया था आईडिया और छापने लगे नोट
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने प्राथमिक तौर पर जो जानकारी दी है। उसमें आरोपियों ने एक बेवसीरिज देखकर नकली नोट छापने का आइडिया लिया था। इसके लिए उन्होंने कागज और प्रिंटर की व्यवस्था की थी। आरोपियों के तार अन्य प्रदेशों तक जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस फिलहाल मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है। पड़ताल और गिरफ्तारी पूरी होने के बाद खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications