MP News: सागर में सिटी बस सेवा शुरू, कॉमन मैन की तरह सिटी बस में घूमे मंत्री भूपेंद्र सिंह
सागर में आखिरकार 9 साल के इंतजार के बाद सिटी बस सेवा का शुभारंभ हो गया। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पहले दिन 12 बसों को हरीझंडी दिखाई। शहर में अलग-अलग रुटों पर कुल 30 बसें दौड़ेंगी। 7 से 35 रुपए तक किराया तय किया गया है।

मध्य प्रदेश के स्मार्ट सिटी में शुमार सागर में लंबे इंतजार के बाद सोमवार से सिटी बस की सेवा प्रारंभ होई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हरीझंडी दिखाकर पहली बस को रवाना किया। कुल 30 बसें चलेंगी। पहले दिन 12 बसों के पहिए चल पड़े। सबसे खाास बात मंत्री सिंह सहित सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी सहित जनप्रतिनिधि कॉमन मैन की तरह बस में बैठकर शहर में घूमें।
सागर सिटी टांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड द्वारा संचालित की जा रही सिटी बसें सोमवार से शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। रविवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया। शहर में इन बसों के संचालन के लिए 4 रूट तय किए गए हैं। वहीं बसों का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। इसमें न्यूनतम किराया 7 रुपए और अधिकतम किराया 35 रुपए तक तय किया गया है। उधर बसों के लिए मंथली पास भी बनाए जाएंगे।

सोमवार से इन मार्गों पर सिटी बस की सुविधा प्रारंभ हो जाएगी
रूट- 1 : बहेरिया से आरटीओ ऑफिस, 19 किलोमीटर
रूट- 2: बम्होरी चौराहा से गल्ला मंडी, 16 किलोमीटर
रूट- 3: बम्होरी चौराहा से रतौना 23.5 किलोमीटर
रूट- 4: कनेरादेव से गल्ला मंडी, 23.5 किलोमीटर
Recommended Video

यह लगेगा किराया
0 से 3 किलोमीटर - 7 रुपया
3 से 5 किलोमीटर - 10 रुपए
5 से 7 किलोमीटर - 15 रुपया
7 से 10 किलोमीटर - 20 रुपया
10 से 15 किलोमीटर - 25 रुपया
15 से 20 किलोमीटर - 30 रुपया
20 से 25 किलोमीटर - 35 रुपया
कहां से कहां तक कितना किराया लगेगा
- बम्होरी तिराहा से मकरोनिया तक 10 रुपए
- मकरोनिया से सिविल लाइन तक 7 रुपए
- मकरोनिया से मेडिकल कॉलेज 15 रुपए
- सिविल लाइन से रेलवे स्टेशन 10 रुपए
- गल्ला मंडी से चैतन्य अस्पताल 20 रुपए
- सिविल लाइन से विश्वविद्यालय 7 रुपए
- सिविल लाइन से भाग्योदय अस्पताल 25 रुपए
- मकरोनिया से बस स्टेंड 10 रुपए
- मकरोनिया से बालाजी मंदिर तिराहा 25 रुपए
- सिविल लाइन से मेडिकल कॉलेज 10 रुपए
बस में यह सब सुविधाएं दी गई हैं
- प्रत्येक सिटी बस के अंदर दो सीसीटीवी कैमरा। बस के अंदर की बातचीत स्मार्ट सिटी आफिस में सुनी जा सकेगी। वहां से निर्देश बस में सुने जा सकेंगे।
- बस में समस्या होने पर अंदर पैनिक बटन दिए गए हैं। यह 7 स्थानों पर हैं।
- बसों के अंदर फर्स्ट एड बॉक्स दिए गए हैं।
- बसों में इनवर्टर है। दुर्घटना होने पर पूरी बस की बिजली एक बटन से बंद हो जाएगी।
- बस के अंदर ही अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications