Sagar: फूफा से पीड़ित युवक 'फिल्म शोले' की तरह पानी की टंकी पर चढ़ा, नीचे उतरते ही जेल गया
सागर के जैसीनगर में एक युवक शोले फिल्म की स्टाइल में अपने फूफा की शिकायत लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया, पुलिस पहुंची समस्या पूरी तो फूफा से ट्रेक्टर छुड़वाकर दिया, बाद में युवक नीचे आया तो वह नशे में था।

मध्य प्रदेश में सागर जिले के जैसीनगर इलाके में एक युवक फिल्मी स्टाइल में पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसे ऊपर देखकर लोगों ने नीचे उतरने को कहा तो वह नौटंकी करने लगा। पुलिस ने आकर समझाया पूछा तो बताया कि उसके फूफा ने लेनदेन पूरा होने के बाद भी ट्रेक्टर ट्राॅली जब्त करके रखी है। पुलिस ने ट्राॅली दिलाई तो युवक नीचे आया तो उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जैसीनगर के गोवर्धन टोरिया स्थित 60 फ़ीट ऊची पानी की टंकी पर सोमवार दोपहर एक युवक चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा, जानकारी लगने पर जैसीनगर थाना प्रभारी शिभम दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, युवक ने बताया कि उसका नाम रंजीत यादव निवासी खमरिया बुजुर्ग है, और परिवार मे ही फूफा साहब सिंह निवासी सागोनी भाट से पैसों का लेन-देन है और जिसके पैसे उसने चुकता कर दिए है, लेकिन फूफा उसकी ट्राली वापस नहीं कर रहा और ट्राॅली वापस दिलाने पर ही वह टंकी से नीचे उतरेगा।
नशे में दो घंटे टंकी पर नौटंकी करता रहा रंजीत
लगभग 2 घंटे तक तक चले ड्रामे मे पुलिस द्वारा उसकी ट्राली वापस दिलाई गई, जिसके बाद रंजीत टंकी से नीचे उतरा तो वह शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने उसकी एमएलसी भी कराई जिसमें शराब के नशे में पाया गया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications