Sagar: पूर्व भाजपा नेता को उसके ही परिचित ने मारी गोली, लेनेदेन का बताया जा रहा विवाद
सागर में लेनदेने के विवाद में भाजपा से निष्कासित व पार्षद का चुनाव लड़ चुके एक नेता को गोली मार दी। हालांकि शुक्र रहा कि गोली सीधे दाहिने पैर में जाकर धंस गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वह घायल का परिचित बताया जा रहा

कोतवाली थाना क्षेत्र के गुजराती बाजार वर्णी कॉलोनी में मंगलवार देर रात गोली चल गई। घटना में राजनीति से जुड़े व भाजपा से निष्कासित एक शख्स को पैर में गोली लगी है। घायल को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बीएमसी में घायल पक्ष के साथ बड़ी संख्या में लोग जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि घायल का नाम मधुसूदन गुरु है जो शहर के परकोटा वार्ड से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद का चुनाव लड़े थे। उन्हें भाजपा से निष्कासित किया गया था। घटना के बीते लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।
Recommended Video

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रात करीब 10 बजे गुजराती बाजार में पदम देहाती की दुकान के पास भाजपा से निष्कासित मधु गुरु और लिंक रोड के पास रहने वाले दीपक शुक्ला के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। दीपक शुक्ला ने गुस्से में आकर मधु गुरु पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोली मधु के पैर में लगी। फायरिंग के बाद वहां बैठे अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से घायल मधु को तुरंत इलाज के लिए बुंदेलखंउ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल ओटी में आपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नेताओं का अस्पताल में जमघट लग गया
घटना के बाद जैसे ही घायल मधु गुरु को बीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया तो उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल में नेताओं का जमघट लग गया। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल मधु का इलाज चल रहा है, इस कारण उनके बयान नहीं हो सके हैं, हालांकि बताए जा रहे आरोपी दीपक शुक्ला की तलाश की जा रही हैं। उनको गोली मारने का कारण राजनीतिक है या लेनेदेने या अन्य किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद है, इसको लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वैसे सूत्र पैसों के लेनेदेने को घटना का कारण बता रहे हैं।
-
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ












Click it and Unblock the Notifications