Sagar election result 2023: कौन है ब्रज बिहारी पटेरिया? जिन्होंने देवरी में कांग्रेस के किले को किया ध्वस्त
Sagar election result 2023: सागर जिले की देवरी विधानसभा जो की कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी, जिसमे कांग्रेस से विधायक और पूर्व मंत्री हर्ष यादव पिछले दो बार से काबिज थे।
साथ ही वह सागर जिले में अपने किले को बचाए हुए थे। ये बात बीजेपी के लिए हमेशा खटकती रही। बीजेपी ने पिछले बार भी पूरा जोर लगाया था पर उनके हाथ पराजय हुई। इस बार पांसा पलट गया।

कांग्रेस के गड़ में सेंध लगाने के लिए बीजेपी ने इस बार बड़ा दाव खेलते हुए कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पंडित ब्रज बिहारी पटेरिया को कांग्रेस के हर्ष यादव के सामने चुनावी मैदान में उतारा, जो सही भी साबित हुआ, क्योंकि पंडित ब्रजविहारी पटेरिया क्षेत्र में अपनी अच्छी पकड़ रखते है साथ ही वह क्षेत्र के कद्दावर नेता भी है जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ी अंतर से शिकस्त दी है, साथ ही देवरी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी का परचम लहराया है।
आपको बता दें कि देवरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी पंडित ब्रज बिहारी पटेरिया ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी को 27441 वोटो से शिकस्त दी है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications