रेलवे पटरी पर जान देने गया था शराबी, हंगामा किया, ट्रेन गुजरने तक लोगों ने पकड़कर रखा

सागर में रेलवे पटरियों पर जान देने आए एक शराबी युवक को लोगों ने जबरन पकड़कर पटरियों से दूर किया, तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। लोग उसे तब तक पकड़े रहे, जब तक ट्रेन निकल नहीं गई।

सागर में रेलवे पटरियों पर जान देने आए एक शराबी युवक को लोगों ने जबरन पकड़कर पटरियों से दूर किया, तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। लोग उसे तब तक पकड़े रहे, जब तक ट्रेन निकल नहीं गई।


सागर में शहर के बीचो-बीच से राहतगढ़ रेलवे क्राॅसिंग पर शराब के नशे में एक युवक भरी दोपहरी में जान देने पहुंच गया। वह पटरियों पर जाकर लेट गया, देखने वाले सकते में आ गए और मौके पर मजमा लग गया। बमुश्किल उसे बचाया जा सका।

राहतगढ़ बस स्टैंड क्रासिंग पर एक शराबी ने रेलवे ट्रैक पर जमकर उत्पात मचाया। शराबी सिग्नल होने के बाद भी पटरियों पर ही बैठा रहा और आत्महत्या करने की बात कहने लगा। लोगों ने उसे समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माना। जिससे लोगों ने उसे तुरंत पकड़ा और पटरियों से दूर किया।

Recommended Video

      Viral: रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक,किया हाई वोल्टेज ड्रामा,ऐसे बचाई लोगों ने जान

      गनीमत रही कि समय रहते गेट पर मौजूद लोगों ने युवक को ट्रैक से दूर कर लिया, वरना उसकी जान भी जा सकती थी। उधर इस पूरे घटनाक्रम के दौरान रेलवे का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। क्रासिंग के पास में बने रेलवे चैंबर से कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं आया, बस दूर से तमाश देखते रहे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+