Damoh: मनरेगा का कार्यक्रम अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई
Sagar लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के बाद दमोह जिले के मनरेगा APO सुदर्शन पटेल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एपीओ के खिलाफ शिकारपुरा के सरपंच आनंद सिंन ने शिकायत की थी।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह में मनरेगा शाखा पदस्थ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुदर्शन पटेल को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत शिकारपुरा के सरपंच आनंद सिंह से ग्रेवियन के निर्माण कार्य की फोटो पोर्टल पर डाउनलोड करते हुए सत्यापित करने के एवज में राशि की मांग की जा रही थी। राशि ना देने पर कार्यक्रम अधिकारी द्वारा फोटो को सत्यापित नहीं किया जा रहा था।
Recommended Video

लोकायुक्त के DSP राजेश खेड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत पटेरा की मनरेगा शाखा में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के रूप में पदस्थ सुदर्शन पुत्र बैजनाथ पटेल द्वारा ग्राम पंचायत शिकारपुरा के सरपंच आनंद सिंह से ग्रेवियन के निर्माण कार्य की फोटो पोर्टल पर डाउनलोड करते हुए सत्यापित करने के एवज में राशि की मांग की जा रही थी। राशि न देने पर कार्यक्रम अधिकारी द्वारा फोटो को सत्यापित नहीं किया जा रहा था। शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त ने सरपंच को 20 हजार रुपए नकद देकर जनपद पंचायत पटेरा की मनरेगा शाखा भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications